ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, वन विभाग ने चालक सहित वाहन पकड़ा
नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 29 July 2026)। नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज की टीम ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में बनाए गए गुप्त केबिन से 270 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग के अनुसार मंगलवार रात रानीबाग बैरियर पर नियमित जांच के दौरान वाहन संख्या यूके-18-सीए-4432 को रोककर तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में वाहन खाली दिखाई दिया, लेकिन संदेह होने पर अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रक के भीतर विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त केबिन मिले, जिनसे 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।
वन विभाग ने मौके पर ही वाहन और बरामद लीसे को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। विभाग के अनुसार आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन उपज की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, 110 विद्यार्थियों ने लिया भाग
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर नैनीताल प्राणी उद्यान में निदेशक एवं प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज, रैमनी के विद्यार्थियों ने हिमालयन बॉटेनिकल गार्डन, नारायणनगर का शैक्षणिक भ्रमण कर बाघ संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पादप विविधता की जानकारी प्राप्त की। दोनों कार्यक्रमों में कुल 110 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर एवं मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर संयुक्त रूप से प्रथम, राधा चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय तथा ऑल सेंट्स कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन बायोलॉजिस्ट अनुज कांडपाल ने किया।
30 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई के लिए नैनीताल जनपद में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने तथा मोबाइल फोन लगातार चालू रखने को कहा गया है। तहसील स्तर के त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
रीप परियोजना से भीमताल की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के तहत संचालित रीप (REAP) परियोजना नैनीताल जनपद में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
विकासखंड भीमताल के ज्योलीकोट स्थित उड़ान सीएलएफ से जुड़ी गीता नेगी पिछले दो वर्षों से मोमबत्ती निर्माण इकाई का सफल संचालन कर रही हैं। इस इकाई में सुगंधित, सजावटी एवं उपहार स्वरूप विभिन्न डिजाइनों की मोमबत्तियां तैयार की जाती हैं, जिनकी स्थानीय बाजार के साथ मेलों और प्रदर्शनियों में भी अच्छी मांग है।
रीप परियोजना के तहत इस इकाई को छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इससे आधुनिक उपकरणों की खरीद, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है। जिला प्रशासन के अनुसार यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का सफल उदाहरण बन रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 29 July 2026) :
Nainital Latest News 29 July 2026, Nainital Forest Department, Resin Smuggling, Leesa Smuggling Truck, Ranibagh Barrier, Tiger Day Nainital Zoo, Wildlife Conservation Uttarakhand, Orange Alert Nainital Rain, Heavy Rain Warning Uttarakhand, REAP Project Bhimtal, Women Self Help Group Uttarakhand, Candle Making Jyolikot, Nainital Latest News, Uttarakhand News Today, Rural Livelihood Mission, Navin Samachar, #Nainital #ForestDepartment #LeesaSmuggling #TigerDay #NainitalZoo #OrangeAlert #RainAlert #REAP #WomenEmpowerment #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
