-राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा भारत की अध्यक्षता में जी-20 का आयोजन भारत के लिए विश्व गुरु बनने का दरवाजा
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Governor Gurmeet Singh) उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को नैनीताल राजभवन में अपनी वेबसाइट का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने बताया कि उनकी वेबसाइट सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी के ‘एकम्’ के मूल मंत्र के अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विभागों के साथ राज्य के सभी 11 राज्य विश्वविद्यालयों सहित राज्य के सभी 35 विश्वविद्यालयों की वेबसाइटों, उत्तराखंड के चारों धाम व सैनिकों के पुर्नवास व राज्यपाल के फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम आदि सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स आदि एक स्थान पर उपलब्ध होंगे। देखें वीडियो:

राज्यपाल Governor Gurmeet Singh ने बताया कि इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति संवाद कर सकता है, और इसके माध्यम से राजभवन में मिल सकता है। राज्यपाल ने कहा कि वह उत्तराखंड पर विशेष कृपा रखने वाले महादेव शिव के त्रिशूल की तरह खासकर धार्मिक पर्यटन, फलोद्यान एवं स्थानीय उत्पादों एवं योग व वेलनेस के सेक्टरों से उत्तराखंड की प्रगति देखते हैं और सड़क, रोपवे व हवाई सेवाओं के विस्तार तथा टनल पार्किंग जैसी अवस्थापना सुविधाओं में विकास के हामी हैं।
Governor Gurmeet Singh ने कहा कि वह राज्य के हर व्यक्ति के साथ विशेष तौर पर उत्तराखंड के युवा, महिलाएं और बेटियों से जुड़ना चाहते हैं और उनमें अपार संभावनाएं देखते हैं। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तरह उनके भी उत्तराखंड के लिए 5 मिशन-रिवर्स माइग्रेशन, प्राकृतिक ऑर्गनिक खेती, स्थानीय उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला शक्ति व वेलनेस सेक्टर को आगे बढ़ाने के हैं। वेबसाइट के माध्यम से इन सभी को आगे बढ़ाया जाएगा।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में अपनी नई वेबसाइट www.ltgengurmitsingh.
राज्यपाल ने कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी व तकनीकी के युग में संचार-सुविधाओं का समुचित लाभ जन-जन तक पहुंचना बहुत जरूरी है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अधिक से अधिक जुड़ सकूं। इस वेबसाइट के माध्यम से राजभवन से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचनाएं, प्रकाशन, अभिलेख आदि सर्वसुलभ हो सकेंगे। साथ ही उत्तराखण्ड राज्य के सभी विश्वविद्यालय की वेबसाइटों से इस वेबसाइट की इंटरलिंकिंग हो जाने से राज्य के विश्वविद्यालयों से संबंधित सूचनाएं भी इच्छुकों को सहज रूप से उपलब्ध हो जाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण में दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला अपनी विरासत पर गर्व करना और दूसरा विकास के लिए हर संभव प्रयास करना। हम इस सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। योग-आयुर्वेद, अध्यात्म, ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग और ज़ीरो बजट नेचुरल फ़ार्मिंग भविष्य है, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी अब भविष्य की बात नहीं हैं, यह वर्तमान में हो रहा है, इसको और विकसित करना ही होगा, कोविड के बाद ऑनलाइन और वर्चुअल शब्द कॉमन हो गए हैं, उत्तराखण्ड इन सभी विषयों पर लीड ले सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह जनता के लिए पारदर्शिता, पहुंच और सूचना का निर्बाध प्रसार सुनिश्चित करने के साथ ही सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस वेबसाइट को अपने और दुनिया के लोगों के बीच सीधे संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम समझता हूँ क्योंकि वेबसाइट इंटरैक्टिव है और नागरिक केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करती है।
राज्यपाल ने अनेक नई विशेषताओं से युक्त इस वेबसाइट को विकसित करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय में ईआरपी सेल के प्रभारी डॉ.केके पांडे एवं अपने परिसहाय मेजर तरुण कुमार के प्रयासों की विशेष तौर पर प्रशंसा की, और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जी-20 के आयोजन के दौरान उत्तराखंड एक परिवार की तरह दिखा। कहा कि भारत में जी-20 का आयोजन व अध्यक्षता देश को विश्व गुरु बनने की ओर का दरवाजा खुलने की तरह है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल में एक बाइक पर पांच युवकों का स्टंट-8500 का चालान, जान से मारने की धमकी और घर पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- नैनीताल के पास बनने जा रही ₹600 करोड़ से प्रीमियम टूरिज्म सिटी, शिक्षा और पर्यटन दोनों का नया केंद्र बन सकता है यह स्थान, जानिए कैसे बदल सकती है पूरे कुमाऊं की तस्वीर
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन! मंडल अध्यक्ष हटाई गईं, और गिरेगी कई नेताओं पर गाज?
- बागेश्वर में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, डीएम ने बंद किए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल; जानिए अगले तीन दिन कितना गंभीर रहेगा मौसम
- कार से महंगा बिका वीआईपी नंबर! हरिद्वार में एक नंबर के लिए लगी कार की कीमत से अधिक की बोली, जानें देश में अब तक बिके सर्वाधिक महंगे नंबर
- नैनीताल से सरकारी कार्यालयों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर पुनर्विचार की मांग, नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की कार्यकारिणी का विस्तार, कुमाउनी रामलीला की तालीम, परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, कैंसर जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर
- नैनीताल में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल; शादी के लिए दहेज की मांग, अभियोग दर्ज, जानें कहाँ के हैं युवक और युवती?
- कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का वोडा केमिकल्स में चयन, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
- ज्योर्तिलिंग जागेश्वर, यहीं से शुरू हुई थी शिवलिंग की पूजा, यहाँ होती है शिव के बाल व वृद्ध स्वरुप में भी पूजा… पीएम मोदी भी आ चुके
- नैनीताल में डीएसए मिनी, ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस व लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिताओं के साथ ही कारगिल विजय दिवस, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से मोदी का संवाद और शेर का डांडा में पौधरोपण
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।