नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जून 2026 (Municipal Employee Hang-Child Injured)। पर्यटन सीजन के बीच नैनीताल नगर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं और सामाजिक घटनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आये। एक ओर टैक्सी बाइक की टक्कर से चार माह की बालिका घायल हो गयी, उधर नगर पालिका के एक संविदा कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पालिका कर्मी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र में नगर पालिका के एक संविदा कर्मी का शव मंगलवार शाम घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका नैनीताल में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां स्तब्ध रह गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गयी थी।
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य एकत्र किये। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गयी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
टैक्सी बाइक की टक्कर से गोद से गिरी चार माह की बालिका
नगर के तल्लीताल स्थित बिड़ला रोड पर मंगलवार दोपहर एक टैक्सी बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की गोद में मौजूद चार माह की बालिका अन्वी सड़क पर गिरकर घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी ऋषि कुमार अपने परिवार के साथ पैदल जा रहे थे। रैमजे चिकित्सालय के समीप मोड़ पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी।
बाइक चालक स्वयं बालिका और परिजनों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा। चिकित्सक डॉ. साहिल के अनुसार बालिका के शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं पायी गयी, लेकिन एहतियातन उसे उच्च चिकित्सालय के लिए संदर्भित किया गया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Municipal Employee Hang-Child Injured) :
Municipal Employee Hang-Child Injured, Uttarakhand News, Nainital News, Road Accident News, Traffic News, Civic Issues News, Local News, Public Safety News, Electricity News, Tourism News, Municipal News, Nainital Traffic Management, Child Injury Accident Nainital, Municipal Worker Death Case, Nainital Sewer Overflow Issue, Electricity Disruption Uttarakhand, Tourist Season Traffic News, Police Security Arrangement Nainital, TRC Wall Collapse Nainital, Urban Infrastructure News Uttarakhand, Public Facilities Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #RoadAccident #TrafficJam #MunicipalNews #PublicSafety #TourismSeason #PoliceAlert #ElectricityProblem #SewerIssue #LocalNews #Infrastructure #BreakingNews #TravelUpdate #CivicIssues #CivicIssues

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।























