नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ राजस्थान के दो सगे भाई गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 जून 2026 (2 Brothers-Arrested Smack 1-85 Cr)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ और उत्तराखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस को वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। काठगोदाम क्षेत्र में एसओजी और कोतवाली काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की 618 ग्राम स्मैक के साथ राजस्थान के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक कार और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस कार्रवाई को नशे के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि बताते हुए पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मुखबिर की सूचना पर की गई बड़ी कार्रवाई

2 Brothers-Arrested Smack 1-85 Crवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान और एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

4 जून की रात मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट निर्माणाधीन भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक में गजब सिंह के पास से 311 ग्राम तथा सीता राम के पास से 307 ग्राम स्मैक मिली।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी : शाम को टहलने निकली महिला का खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, एक हाथ कटा हुआ था और पेट की आंतें बाहर निकली हुई थीं

राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे थे तस्कर

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जनपद निवासी गजब सिंह (27 वर्ष) और उसके सगे भाई सीता राम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सीता राम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है और दोनों राजस्थान से एक कार में स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार दोनों किसी व्यक्ति को यह खेप सौंपने वाले थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सीता राम की ससुराल मुक्तेश्वर क्षेत्र में है और दोनों तस्करी के साथ वहां जाने की योजना भी बना रहे थे।

एक आरोपित के विरुद्ध पहले से दर्ज हैं चार मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया है कि गजब सिंह के विरुद्ध राजस्थान में आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अवैध शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े अभियोग शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपित सीता राम के आपराधिक इतिहास की जानकारी राजस्थान पुलिस से जुटाई जा रही है।

दोनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वर्ष 2026 में नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई

नैनीताल पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक मादक पदार्थों से संबंधित 61 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस, डोडा, स्मैक, गांजा तथा नशीले इंजेक्शन बरामद कर अनेक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार इस वर्ष अब तक 2 किलो से अधिक स्मैक, 11 किलो से अधिक चरस, 48 किलो से अधिक गांजा, 20 किलो से अधिक डोडा तथा 1,023 नशीले इंजेक्शन बरामद किए जा चुके हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पर्यटन सीजन में नैनीताल की चुनौतियां उजागर, जाम, सीवर, बिजली संकट और प्रवेश मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें, चुंगी पर विवाद, सुरक्षा दीवार ढही,

इन पुलिस कर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल टीका राम, कांस्टेबल अशोक रावत, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल अनिल गिरी तथा कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (2 Brothers-Arrested Smack 1-85 Cr) :

2 Brothers-Arrested Smack 1-85 Cr, Haldwani Smack Seizure Case, Nainital Police Drug Bust 2026, Khatgodam Smack Recovery News, Rajasthan Drug Traffickers Arrested, Mission Drug Free Devbhoomi, Uttarakhand NDPS Act Case, SOG Nainital Major Operation, Haldwani Crime News Today, Drug Trafficking Crackdown Uttarakhand, Nainital Police Operation Prahar, #HaldwaniNews #NainitalPolice #DrugFreeDevbhoomi #SmackSeizure #OperationPrahar #UttarakhandPolice #CrimeNews #Khatgodam #NDPSAct #DrugTrafficking #BreakingNews #HaldwaniCrime #PoliceAction #UttarakhandNews #LatestNews

Leave a Reply