नवीन समाचार, नैनीताल, 3 जुलाई 2024। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में उत्तराखंड के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आधा दर्जन श्रमिक नेताओं पर ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा गैर-कानूनी तरीके से कुंडा एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई को निरस्त करने, पुलिस द्वारा डॉल्फिन फैक्ट्री के लोगों के द्वारा मजदूरों पर किए गए हमले एवं महिलाओं के साथ की गई छेड़खानी के मुकदमे को दर्ज करने, श्रमिक नेताओं पर लगाए गए लूट के मुकदमे को निरस्त करने तथा सिडकुल सहित सभी औद्योगिक व्यापारिक व सेवा संस्थानों में श्रम कानून का अनुपालन किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ताजा घटनाक्रम में सिडकुल पंतनगर में बुनियादी श्रम कानूनों को लागू करने, मालिक के गुंडों के हमलों व दमन के खिलाफ डॉलफिन मजदूरों के जारी आंदोलन के दौरान ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी द्वारा इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष कैलाश भट्ट सहित डॉल्फिन मजदूर संगठन के नेताओं ललित कुमार, सोनू कुमार, वीरु सिंह, बबलू सिंह और राजेश सक्सेना पर गुंडा एक्ट लगाने एवं जिला बदर करने की चेतावनी के साथ नोटिस जारी किये गये हैं।
आरोप लगाया कि जिले के एसएसपी की कथित फर्जी रिपोर्ट के आधार पर 19 जून को जारी किये गये इन नोटिसों की भाषा भी बेहद निम्न स्तरीय और आपत्तिजनक है। ऊधम सिंह नगर का जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन नियम कानून व संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर मैनेजमेंट के इशारों पर काम कर रहा है। इस कारण मजदूरों एवं क्षेत्र की जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास खत्म होने लगा है। इसलिये इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
इसके अतिरिक्त श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पुलिस प्रशासन की इस तानाशाही के खिलाफ आगामी 7 जुलाई को गांधी पार्क रुद्रपुर में एक श्रमिक पंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे उत्तराखंड के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, मजदूर सहयोग केंद्र के अध्यक्ष मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव रोहित, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी, भाकपा माले के कैलाश जोशी, कारोलिया लाइटिंग इंप्लाइज यूनियन के हरेंद्र सिंह, डॉल्फिन मजदूर संगठन के ललित, नील मेटल कामगार संगठन के पंकज जोशी, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश, कैलाश भट्ट व दिनेश उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग उत्तराखंड सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रुहेला गुरुवार को नैनीताल पहुंचे। यहां पहुंचने पर नैनीताल क्लब में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीमती आर्या ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल के कृष्णापुर के गुफा महादेव, नैना पीक, हनुमानगढ़ रोड, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के पास चार्लटन लॉज व नारायण नगर में बस्ती के ऊपरी वाले क्षेत्र, रूसी ग्राम में बने ट्रीटमेंट प्लान तथा गरमपानी, भवाली, बेतालघाट आदि विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं से श्री रुहेला को अवगत कराया।
इस पर श्री रुहेला ने संबंधित आपदा प्रबंधन के लिये संबंधित विभाग को निर्देशित किया। बैठक में अरविंद पड़ियार, गोपाल रावत, भूपेंद्र बिष्ट, विवेक साह, विक्रम रावत, भावना मेहरा, नीतू जोशी, दिनेश सांगुड़ी, शिवांशु जोशी, कैलाश रौतेला, अतुल कुमार, रचित तिवारी, पान सिंह खनी, राजेंद्र बिष्ट संतोष कुमार, विकास जोशी, वैभव जोशी, राहुल नेगी, हरीश राणा व मनोज जगाती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने बीएड तथा एमएड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा हेतु परीक्षा के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने हेतु विश्वविद्यालय के पोर्टल तथा समर्थ पोर्टल को आगामी 5 जुलाई तक के लिये खोल दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए परीक्षार्थियों से विवि की वेबसाइट केयूनैनीताल डॉट एसी डॉट इन के माध्यम से इस अवधि में परीक्षा आवेदन पत्र भरने व शुल्क जमा करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि पहले पोर्टल के खुले रहने की तिथि 2 जुलाई को समाप्त हो गयी है। (Nainital News Today 3 July 2024 Navin Samachar)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital News Today 3 July 2024 Navin Samachar, Kumaon, Memorandum, Memorandum to Commissioner, Commissioner, DIG-Kumaon, Vice President of State Disaster Management, State Disaster Management, Kumaon University, Portal, Samarth Portal, Disaster)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
