नवीन समाचार एक्सक्लूसिव: छात्रों के विरोध, धरना-प्रदर्शन के बाद डीएसबी परिसर के निदेशक को हटाया

-पूर्व निदेशक प्रो. एलएम जोशी को सोंपा परिसर निदेशक पद का प्रभार नवीन समाचार, नैनीताल, 06 जून 2020। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एचसी चंदोला को पद से हटा दिया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव केआर भट्ट ने बताया कि शनिवार अपराह्न कुलपति प्रो. एनके जोशी के निर्देशों … Read more

उत्तराखंड मुक्त विवि में राज्यपाल द्वारा दिया गया कुलपति स्वर्ण पदक विवाद में, अधिक अंक वाली छात्रा के होते कम अंक वाले छात्र को देने का आरोप

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 दिसंबर 2019। उत्तराखंड मुक्त विवि के पांचवे दीक्षांत समारोह में दीक्षांत कुमार को पूरे विवि में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलपति स्वर्ण पदक एवं योग विषय में स्वर्ण पदक दिया गया। लेकिन विवि द्वारा दिये गये यह पदक विवादों में आ गए हैं। योग विज्ञान की ही एक छात्रा डा. … Read more

महत्वपूर्ण: कुमाऊं विवि में सेमेस्टर प्रणाली से मिल सकती है छूट, हमने पहले ही जतायी थी सम्भावना..

-शिक्षक एवं अनय अवस्थापना सुविधाएं पूरी करने तक के लिए मिल सकती है छूट नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अक्टूबर 2019। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. केएस राणा ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर स्नातक स्तर पर वापस वार्षिक प्रणाली को लागू करने के लिए शिक्षकों व छात्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर एक सप्ताह … Read more

प्रेरणादायक: दो वर्ष हर रोज एक ही कपड़ों में 14 किमी पैदल पहाड़ फांदकर लड़की ने उपलब्धि की एक उपलब्धि

< p style=”text-align: justify;”>नवीन समाचार, डीडीहाट, 3 जून 2019। पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील से एक प्रेरणादायक समाचार है। यहां एक बेटी ने 14 किमी के पहाड़ी उतार-चढ़ाव, नदी, नाले टूटी-फूटी चप्पलों से रोज पैदल पार कर अपने नाम एक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि है अपने क्षेत्र के एक नहीं तीन गांवों की … Read more

अल्मोड़ा की इस ‘लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड’ उपलब्धि को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 फरवरी 2019। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड-2018 के लिये जनपद अल्मोड़ा के कोसी पुर्नजनन अभियान को प्रथम स्थान के लिये चुना गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण/संवर्धन के लिए … Read more

फॉलोअप: ग्राफिक एरा के निलंबित देशद्रोह के आरोपित छात्र के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जानें किन धाराओं में

-फेसबुक पर ‘भारत माता’ एवं देशवासियों के विरुद्ध अभद्र व अपमानजनक भाषा का प्रयोग, गालियां देने का है आरोप नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जनवरी 2019। फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कश्मीरी मूल के ग्राफिक एरा के निलंबित छात्र पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने और उकसाने की धाराओं में … Read more

विज्ञान: भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, एक माइक्रोस्कोप के दाम में मिलेंगे 10 फोल्ड स्कोप, काम करेंगे वही

-कुमाऊं विवि में आयोजित हुई कार्यशाला, भारतीय वैज्ञानिक मनु प्रकाश ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कागज से तैयार किया है अनूठा सूक्ष्मदर्शी, जेब में मोड़कर भी रख सकते है
12NTL 7नवीन समाचार, नैनीताल, 12 दिसंबर 2018। भारतीय वैज्ञानिक मनु प्रकाश ने अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में वहां के वैज्ञानिक जिम सिविलोस्की के साथ मिलकर कागज से एक ऐसा अनूठा सूक्ष्मदर्शी तैयार किया है, जिसे जेब में मोड़कर भी रख सकते है, और कहीं भी ले जा सकते हैं। फोल्ड स्कोप नाम के इस सूक्ष्मदर्शी की कीमत परंपरागत सूक्ष्मदर्शी के मुकाबले दसवीं है। यानी एक माइक्रोस्कोप की कीमत में 10 फोल्डस्कोप खरीद सकते हैं। इससे दो माइक्रोन तक के सूक्ष्म आकार के जीवाणु एवं कवक आदि भी देखे जा सकते हैं।
12NTL 8फोल्ड स्कोप को बच्चों में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कुमाऊं विवि के सर्वप्रमुख डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में हरमिटेज परिसर स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को इस सूक्ष्मदर्शी की विशेषताओं एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि यह हाईस्कूल, इंटर के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा पांडे, विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. एससी सती, डा. कपिल खुल्बे, डा. परीक्षित व डा. श्वेता नैनवाल सहित नैनीताल व हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र मौजूद रहे।
चित्र परिचयः 12एनटीएल-7ः नैनीताल। बुधवार को कार्यशाला में मौजूद कुलपति एवं अन्य।
चित्र परिचयः 12एनटीएल-8ः नैनीताल। ऐसा होता है फोल्ड स्कोप।

प्रयोगशाला में दुनिया की इकलौती बची प्रजाति-पटवा के क्लोन तैयार

Rashtriya Sahara 15.12.15-सरोवरनगरी के निकट इसी प्रजाति के नाम पर स्थित है पटवाडांगर नाम का कस्बा
नवीन जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विवि के जैव प्रोद्योगिकी संस्थान भीमताल स्थित प्लांट एंड मॉलीक्यूलर बायलॉजी प्रयोगशाला ने एक अनूठा कारनामा कर डाला है। प्रयोगशाला में दुनिया की एक ऐसी प्रजाति का प्रयोगशाला में क्लोन तैयार करने में सफलता प्राप्त की है, जो पूरी तरह से विलुप्त होने की कगार पर है, और जिसके दुनिया में 100 से भी कम आखिरी पौधे ही बचे हैं, और इसके प्राकृतिक तौर पर नए पौधे उगने की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। जैव पारिस्थितिकी के लिहाज से यह वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता आंकी गई है, और अमेरिका की शोध पत्रिका-अमेरिकन जर्नल ऑफ प्लांट साइंस व एशियन जर्नल ऑफ माईक्रोबायोलॉजी एंड इन्वायरमैंटल साइंस एवं इण्डियन जर्नल ऑफ साइंटिफिक रिसर्च में भी इस बाबत शोध पत्र प्रकाशित किये गये हैं।

Read more

एनआईटी के श्रीनगर में स्थायी परिसर के निर्माण संबंधित मामले में हाईकोर्ट ने दिखाया गंभीर रूख

-केंद्र व राज्य सरकार सहित एनआईटी को 3 सप्ताह में जवाब पेश करने के दिए आदेश नैनीताल 16 नवंबर 2018। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने प्रदेश के बहुचर्चित श्रीनगर में एनआईटी के परिसर के स्थायी निर्माण के मामले में केंद्र व राज्य सरकार सहित एनआईटी … Read more

दीवाली पर नैनीताल की बेटी दीक्षा ने दक्षिण अमेरिकी बच्चों को दिया यह ‘हिंदुस्तानी’ तोहफा

-कनाडा में दूसरी पुस्तक ‘वेद‘स लिटिल बुक ऑन डिवोसन’ हुई लॉंच -बिक्री के मामले में अमेजन पर बच्चों की हिंदू धर्म की पुस्तकों में सर्वाधिक बिकने वाली सूची में दो दिन में ही दूसरे स्थान पर आ गयी है  यह पुस्तक  नैनीताल, 5 सितंबर 2018। दिवाली के त्यौहार पर नैनीताल की एक बेटी दीक्षा पाल नारायणन … Read more

हाईकोर्ट ने सही ठहराया एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने का फैसला, पर प्रकाशकों को भी दी यह राहत 

नैनीताल,13 अप्रैल 2018। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर चले आ रहे विवाद में राज्य सरकार को फिलहाल बड़ी राहत दे दी है। न्यायालय ने सरकार के आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने के आदेश को सही माना है। इसके इतर न्यायालय ने इस मामले से जुड़े 15 फरवरी, 6 मार्च व 9 मार्च को जारी शासनादेशों पर रोक लगा कर पुस्तक प्रकाशकों को भी कुछ राहत दे दी है। जबकि निजी स्कूल संचालक एवं प्रकाशकों को अपनी पुस्तक लागू करने के लिए पुस्तकों की सूची, कीमत राज्य सरकार एवं एनसीईआरटी को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मामले की सुनवाई की अगली तिथि तीन मई तय कर दी है।

शुक्रवार को संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति यूएस नगर, निशा एजुकेशन, नॉलेज र्वल्ड/प्रिसीपल प्रोगेसिव स्कूल एसोसिएशन, ऊधमसिंह नगर एसोसिएशन आफ इंडिपेंडेंट स्कूल, जंसवत एजुकेशन ट्रस्ट, प्रा. स्कूल एसोसिएशन एवं चिल्ड्रन एसोसिएशन समेत सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने सरकार को फिलहाल राहत दे दी है। न्यायालय ने अंतिरम आदेश जारी कर सरकार के फैसले के कुछ बिंदुओं पर मुहर लगा दी है। न्यायालय ने साफ कर दिया है कि यदि कोई प्रकाशक या निजी स्कूल अपनी पुस्तकों को लागू करना चाहता है तो इनको सूची, कीमत की जानकारी राज्य सरकार एवं एनसीईआरटी को देगा। 

पब्लिक स्कूलों की एनसीईआरटी की किताबों के खिलाफ याचिका निस्तारित, हड़ताल भी वापस

नैनीताल (4 अप्रैल 2018) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसेफ व न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन की एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ दायर याचिका को पब्लिक स्कूलों द्वारा प्रस्तावित 7 दिवसीय हड़ताल वापस लेने के शपथ पत्र देने के बाद निस्तारित कर दिया है।

इस प्रकार हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन की एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ मामला समाप्त हो गया है।

अलबत्ता राज्य में एनसीईआरटी की किताबों के लागू रहने के बारे में एक अन्य मामला अब भी उच्च न्यायालय में लंबित है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होनी है।

पूर्व समाचार : उच्च न्यायालय ने स्कूल एसोसिएशन से पूछा किसने दिया शिक्षा के मूल अधिकार को बाधित करने का अधिकार

नैनीताल (31 मार्च 2018) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एशोसिएशन द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की अनिवार्यता को लेकर की जा रही 7 दिवसीय हड़ताल के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मामले में स्कूल एशोसिएशन को दस्ती समन जारी कर पूछा है कि उन्हें शिक्षा के मूल अधिकार को बाधित करने का अधिकार किसने दिया है। साथ ही सरकार से भी 4 अप्रैल तक जवाब मांगते हुए इसी दिन सुनवाई की अगली तिथि घोषित कर दी है।
मामले के अनुसार हल्द्वानी निवासी नवीन कपिल व दिनेश चंदोला ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सरकार के सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करना का आदेश शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने का एक सराहनीय कदम है। परंतु पब्लिक स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के द्वारा अपने लाभ को लेकर इस आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। याचिका में पब्लिक स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ एस्मा लगाने की मांग भी की गयी है।

Read more

कैसे बनाएं अपना ब्लॉग या वेबसाइट, कैसे करें ब्लॉगिंग और कैसे इंटरनेट से कमायें

फ्री में अपना ब्लॉग कैसे बनाये? अपना ब्लॉग शुरू करने से पहले स्वयं से सवाल पूछें कि आप ब्लोगिंग क्यों करना चाहते है ? ब्लॉग निम्न कारणों से बनाये जाते हैं :  अपने ब्लॉग से पैसा कमाने के लिए अपना खुद के लेखों को ऑनलाइन करने के लिए अपने उत्पादों की बिक्री या अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए अपने लिखने का शौक पूरा करने या अपना लिखा हुआ सुरक्षित-संग्रहीत करने के लिए अपना ब्लॉग बनाने के … Read more

विश्व व भारत में रेडियो-टेलीविज़न का इतिहास तथा कार्यप्रणाली

Vishesh Aalekh Special Article Navin Samachar

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल। जब से मानव पृथ्वी पर आया है, तभी से वह स्वयं को भावनात्मक रूप से अकेला महसूस करता रहा है। प्रारम्भ में वह संकेतों या ध्वनि के माध्यम से अपनी बात दूसरों तक पहुँचाता रहा, समय बीतते उसने भाषा की खोज की और आसानी से अपनी बात कहने … Read more

देवभूमि के कण-कण में ‘देवत्व’: विश्व हिंदी सम्मेलन के संयोजक व अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार डा. अशोक ओझा के हाथों हुआ विमोचन

नैनीताल। अमेरिका में हिंदी के जरिये रोजगार के अवसर विषयक कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदी सम्मेलन के संयोजक, अमेरिकी सरकार समर्थित स्टारटॉक हिंदी कार्यक्रम के निदेशक व अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार डा. अशोक ओझा, उत्तराखंड मुक्त विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के निदेशक डा. गोविंद सिंह, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, कला संकायाध्यक्ष प्रो. … Read more

पंतनगर विवि की इस गलती से हजारों युवाओं की सांसें अटकीं

Pantnagar Univदेश के प्रतिष्ठित पंतनगर विश्वविद्यालय की एक लापरवाही से उत्तराखंड सहित देश भर के हजारों युवाओं की सांसें अटक गयी हैं। पंतनगर विवि ने आगामी तीन जून को स्नातक एवं एमसीए की परीक्षा की तिथि नियत कर दी है, जबकि इसी दिन देश के एक अन्य प्रतिष्ठित जिपमर यानी जवाहर लाल नेहरू मेडिकल इंस्टीट्यूट की प्रवेश परीक्षा पहले से तय है। हास्यास्पद एवं पंतनगर विवि के स्तर के विवि के लिए चिंताजनक बात यह भी है कि पंतनगर विवि के कुलपति को इस बात की जानकारी ही नहीं है, और जानकारी दिये जाने पर छात्रों के समक्ष बनी इस बड़ी दुविधा की स्थिति को लेकर कोई संवेदनशीलता नजर नहीं आ रही है। बताया गया है कि जिपमर की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। जबकि दो परीक्षाओं का एक ही दिन होना इतना गंभीर विषय है कि प्रभावित हो रहे दुविधाग्रस्त छात्र मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के कुलाधिपति राज्यपाल तक से गुहार लगा रहे हैं।

Read more