नवीन समाचार, देहरादून, 23 सितंबर 2024 (UK Government gave benefit of DA to Employees)। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के निगम, निकाय, प्राधिकरण और पंचायत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। अब इन संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह 4 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यह लाभ 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा, जिससे इन संस्थाओं के कर्मचारी भी राजकीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ते का भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।
विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां भी दी हैं
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 531.68 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल जिले के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी में राज्य योजना के तहत बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 314.54 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र थराली में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 581.23 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अनुसार मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमांडेंट चारू चंद्र पाठक के नाम पर रखने की मंजूरी दी गई है। वहीं पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
रामपुर से काठगोदाम तक सड़क होगी 4 लेन (UK Government gave benefit of DA to Employees)
साथ ही एनएच-8 के तहत रामपुर से काठगोदाम तक 43.446 किमी से 93.226 किमी चार लेन निर्माण और एनएच-87 के तहत 54.500 से 61.300 किमी का संरेखण (रीअलाइनमेंट) के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए 24 लाख 92 हजार 067 रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
माना जा रहा है कि इन घोषणाओं से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी और निगम, निकाय, प्राधिकरण व अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। (UK Government gave benefit of DA to Employees)
(UK Government gave benefit of DA to Employees, Uttarakhand Government, DA, Uttarakhand government gavebenefit of 4 percent increased dearness allowance, to the state corporation, Body, Authority and Panchayat Employees,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।