नैनीताल की भीमताल पुलिस ने आधा किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा वाहन चालक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 नवंबर 2024 (Bhimtal Police caught with 558 gram of Hashish) नैनीताल जनपद की भीमताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन के चालक को 558 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के वाहन को सीज कर दिया गया है, और आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

(Bhimtal Police caught with 558 gram of Hashish)
पुलिस की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपित।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भीमताल के प्रभारी जगदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित पुलिया के पास एक वाहन संख्या यूके04टीबी-1221 को संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच के लिए रोका तो वाहन की तलाशी लेने पर चालक की सीट के नीचे छिपाए गए बैग से 558 ग्राम चरस बरामद की गई।

वाहन भी सीज (Bhimtal Police caught with 558 gram of Hashish)

इस पर 40 वर्षीय चालक सुरेश चंद निवासी हरिनगर नरतोला मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध थाना भीमताल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और वाहन को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गगनदीप सिंह व गुरविंदर सिंह, आरक्षी ललित आगरी, नरेश परिहार व शेर सिंह शामिल रहे। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारी, पारिवारिक विवाद की आशंका

(Bhimtal Police caught with 558 gram of Hashish, Nainital News, Bhimtal News, Nasha, Bhimtal Police, Bheemtal, Drug Trafficking, Nainital Police, NDPS Act, Crime Control, Drug Seizure, Bhimtal Police of Nainital caught a driver with more than half a kilogram of hashish,)