अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल में योगमय हुआ वातावरण, पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन व ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 जून 2026 (Nainital-Yoga Day-Journalists Programme)। उत्तराखंड के नैनीताल (Nainital) नगर सहित पूरे जनपद में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, न्यायालय परिसरों, खेल मैदानों और सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गये।

Nainital-Yoga Day-Journalists Programmeलोक भवन (Lok Bhavan) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों तथा देश-विदेश के योग साधकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, सुमित कुमार शादिजा, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय तथा कंट्रोलर प्रमोद चमोली सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उच्च न्यायालय परिसर में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग (Ayush Department) के तत्वावधान में योग दिवस आयोजित हुआ।

न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह तथा रजिस्ट्रार विजिलेंस सुबीर कुमार ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेनू आर्या ने तथा योगाभ्यास दीपिका मेहरा ने कराया। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) के तत्वावधान में योग दिवस और स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल के डी.एस.ए. मैदान नैनीताल  में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की । आदरणीय प्रधानमंत्री ...डीएसए मैदान (DSA Ground) में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने योग को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक संतुलन का आधार बताया। सीआरएसटी इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, बिड़ला विद्या मंदिर, एकॉर्न बाय ओकवुड स्कूल तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए।

उच्च न्यायालय परिसर में 150 लोगों ने किया योगाभ्यास

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1518798675उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों सहित लगभग 150 लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ तथा ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गयी।

योग के साथ मतदाता जागरूकता का भी संदेश

जनपद के भीमताल (Bhimtal), नैनीताल और हल्द्वानी (Haldwani) में आयोजित कार्यक्रमों में योगाभ्यास के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। विकास भवन भीमताल, फ्लैट्स मैदान नैनीताल और मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और सत्यापन की जानकारी दी गयी। भीमताल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा उपस्थित रहे। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार (Parvati Prema Jagati Saraswati Vihar) में कर्नल वीरेंद्र तिवारी और डॉ. वीरेंद्र मिश्रा ने योग के महत्व पर विचार व्यक्त किये।

योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना: राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि योग भारत की आत्मा, संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतना है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का सेतु है तथा संतुलित जीवन का विज्ञान है। उन्होंने योग को व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज और समाज से विश्व कल्याण की महायात्रा का माध्यम बताते हुए सभी लोगों से इसे जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया।

पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, राजीव लोचन साह सम्मानित

नैनीताल क्लब (Nainital Club) सभागार में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (Uttarakhand Shramjeevi Patrakar Union) और लेकसिटी प्रेस क्लब (Lakecity Press Club) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों और वर्तमान चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘नैनीताल समाचार’ (Nainital Samachar) के संपादक राजीव लोचन साह को पत्रकारिता में पांच दशक से अधिक के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1740648039नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित संगोष्ठी का विषय ‘‘सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व’’ रहा। मुख्य वक्ता आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी ने सामाजिक सरोकारों से दूर होती पत्रकारिता और मीडिया की विश्वसनीयता पर मंडरा रहे खतरों पर विचार व्यक्त किए। स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार राजशेखर पंत ने समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद आयोजित यह संगोष्ठी वर्तमान समय में महत्वपूर्ण है और भविष्य में ऐसी संगोष्ठियों का जिलावार आयोजन किया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एआई से बनाया गया उत्तराखंड पुलिस के एडीजी का डीप फेक वीडियो, साइबर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

महासचिव प्रयाग पांडे ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कोषाध्यक्ष गणेश पाठक ने विषय प्रवर्तन किया। इस अवसर पर प्रतुल जोशी, राजशेखर पंत, अरुण शर्मा, प्रयाग पांडे, अविक्षिति रमन, डॉ. रजनीकांत शुक्ला तथा नैनीताल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राजीव लोचन साह को शॉल, सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राजीव लोचन साह ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए जनआंदोलनों और सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारिता की भूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपिन चंद्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रजनीकांत शुक्ला ने किया।

दूसरे सत्र में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की गतिविधियों, सदस्यता शुल्क, रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों और स्मारिका प्रकाशन पर चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से अंकुर शर्मा को नैनीताल जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ओपी पांडे, भगवान सिंह गंगोला, प्रभात ध्यानी, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप पांडे, विनोद पांडे, हरीश पंत, पवन राकेश, माधव पालीवाल, संजय नागपाल, बीसी भट्ट, राजेंद्र तिवारी, मुकेश जोशी, पुनीत टंडन, राकेश विजल्वाण, अमित अमोली, रमन जायसवाल, राकेश गुप्ता, सुमित्र तिवारी, रमेश चंद्रा, मुमतियाज अहमद, जगमोहन बिष्ट, दयानंद कठैत, रवींद्र देवलियाल, कमल जगाती, राजू पांडे, विनोद कुमार, इंद्र नेगी, हिमानी रौतेला, अरुण साह, विकास कुमार, महेंद्र पाल सिंह, हरीश सैनी, रंजीत बोरा, दीप जोशी, हरीश पनेरू, संजय कुमार, कमल सुयाल, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, यामीन अंसारी, रियाजुद्दीन, संजीव पांडे, अजीत गोयल, अनिल शर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में दिल्ली की टीमों का दबदबा

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1920216970100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता (All India Traders Cup Hockey Tournament) के लीग मुकाबलों में दिल्ली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्याम लाल कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने एसजीपीसी अमृतसर को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में सीबीडीटी दिल्ली ने भोपाल इलेवन को 3-0 से हराया। प्रतियोगिता में गुरबाज सिंह, माहेश्वर नेगी, अमर वर्मा और मोहित रावत ने अंपायर की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गंगा में बहे दिल्ली के पति-पत्नी, बचाने कूदा एमपी का युवक भी नहीं लौटा, दो माह बाद शादी होने वाली थी.. यूपी का एक अन्य युवक भी बहा...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Yoga Day-Journalists Programme) :

Nainital-Yoga Day-Journalists Programme, Uttarakhand News, Nainital News, Yoga Day News, International Yoga Day, Nainital Events, Uttarakhand Yoga Program, High Court Yoga Event, Governor Gurmit Singh News, Journalist Seminar Nainital, Rajiv Lochan Sah Honour, Hockey Tournament Nainital, International Yoga Day Celebration Uttarakhand, Nainital Public Events Coverage, Uttarakhand Social And Cultural News, Nainital Latest Updates, #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #NainitalNews #UttarakhandNews #YogaForLife #GovernorGurmitSingh #HighCourtNainital #RajivLochanSah #Journalism #HockeyTournament #Nainital #NavinSamachar

Leave a Reply