नैनीताल में महिला पर्यटक से दु*ष्कर्म के प्रयास व लूट की घटना का अनावरण, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 मार्च 2026 (Rape-Robbery With Tourist Uncovered)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और लूट की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित टैक्सी चालक को लगभग 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr Manjunath TC) के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपित को पकड़ लिया। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी पढ़ना चाहेंगे : टैक्सी चालक पर नैनीताल आने वाली पर्यटक युवती से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया अभियोग आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :

काठगोदाम से नैनीताल आते समय मार्ग बदलकर किया हमला

(Rape-Robbery With Tourist Uncovered)पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को दिल्ली (Delhi) की एक महिला पर्यटक देहरादून (Dehradun) होते हुए बस से हल्द्वानी (Haldwani) पहुंची। इसके बाद वह ऑटो से काठगोदाम (Kathgodam) आई और वहां से नैनीताल जाने के लिए टैक्सी किराये पर ली।

रात्रि लगभग 1:30 बजे वल्दियाखान (Valdiyakhān) क्षेत्र के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल की ओर ले जाने के बजाय पटवाडांगर (Patwadangar) की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोप है कि आरोपित चालक ने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।

स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस को दी सूचना

6 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की सहायता से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर तल्लीताल थाना (Tallital Police Station) में अपराध संख्या 11/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 64, 309(6) और 137 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सीसीटीवी और जीपीएस की सहायता से आरोपित की गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. जगदीश चंद्र (Dr Jagdish Chandra) को आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल (Manoj Singh Nayal) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या यूके04टीबी 5500 (UK04TB 5500) वैगनआर (WagonR) तथा वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम (GPS System) की सहायता से जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित चालक दीपक सिंह बोरा (Deepak Singh Bora) को पाइन्स (Pines)–भवाली रोड (Bhowali Road) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पीड़िता का मोबाइल फोन वीवो वाई100 (Vivo Y100) बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपित दीपक सिंह बोरा पुत्र नंदन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर (Gujrida Fatehpur) थाना मुखानी (Mukhani Police Station), जनपद नैनीताल का निवासी बताया गया है और उसकी आयु 39 वर्ष है।

पुलिस टीम

घटना के अनावरण में तल्लीताल पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिसमें शामिल रहे—

  • मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल

  • उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय

  • महिला उप निरीक्षक बबीता

  • अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार

  • आरक्षी बृजमोहन

  • आरक्षी परमजीत सिंह

महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग दर्ज कर विशेष टीम गठित की गयी और लगभग 10 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Rape-Robbery With Tourist Uncovered) :

Rape-Robbery With Tourist Uncovered, Nainital Tourist Assault Attempt Taxi Driver Arrest Case, Uttarakhand Women Safety Police Action Nainital News, Tallital Police Rapid Investigation Tourist Crime Case, Haldwani Kathgodam Nainital Route Crime Investigation, Taxi Driver Arrest Attempted Assault Case Uttarakhand, Tourist Security Law Enforcement Nainital Police Action, Women Safety Policy Hill Tourism Uttarakhand, Police Response Crime Against Tourist India, Uttarakhand Law And Order Tourist Protection Case, Crime Investigation And Public Safety Nainital News, #WomenSafety #TouristSafety #LawAndOrder #CrimeInvestigation #PublicSafety

Leave a Reply