शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे निबन्धन कार्यालय, एरीज में अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला व विश्व नींद दिवस पर कार्यक्रम

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मार्च में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे निबन्धन कार्यालय, होंगी रजिस्ट्री

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 13 मार्च 2026 (Nainital News 13 March 2026)। राजस्व संवर्धन और जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्च माह में कुछ अवकाश वाले दिनों में भी निबन्धन यानी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे और जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा। नैनीताल के अपर जिलाधिकारी-वित्त एवं राजस्व शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि महानिरीक्षक निबन्धन उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत मार्च 2026 के द्वितीय शनिवार 14 मार्च तथा चतुर्थ और पंचम रविवार 22 और 29 मार्च को भी उप निबन्धन कार्यालयों में निबन्धन कार्य संपादित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जनपद के सहायक महानिबंधक, सभी उप निबन्धक और प्रभारी उप निबन्धकों को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवकाश की तिथियों में भी कार्यालय खुले रखे जाएं और रजिस्ट्री का कार्य नियमित रूप से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को भूमि और संपत्ति से संबंधित निबन्धन कार्यों में सुविधा मिलेगी और राजस्व प्राप्ति में भी वृद्धि होगी।

एरीज में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय तरल दर्पण दूरबीन पर कार्यशाला, विदेशी वैज्ञानिक भी रहे शामिल

(Nainital News 13 March 2026)।नैनीताल। एरीज यानी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल में 9 से 13 मार्च 2026 तक युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आईएलएमटी से प्राप्त खगोलीय आंकड़ों के उपयोग तथा उनके वैज्ञानिक अध्ययन से परिचित कराने के उद्देश्य से तृतीय अंतर्राष्ट्रीय तरल दर्पण टेलीस्कोप (आईएलएमटी) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में देश के विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों से चयनित 30 से अधिक विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम मुख्य रूप से आईएलएमटी से जुड़े देश-विदेश के वैज्ञानिक अनुसंधान और अवलोकन तकनीकों पर केंद्रित रहा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल अपराध समाचार : तेजाब पीने से व्यवसायी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में बैग चोरी और स्कूटी विवाद में मारपीट

बताया गया कि एरीज की देवस्थल वेधशाला में स्थापित चार मीटर व्यास की दूरबीन एक विशेष प्रकार की दूरबीन है, जिसमें घूमते हुए पात्र में पारे का उपयोग कर अवतल दर्पण बनाया जाता है। इस दूरबीन की सहायता से आकाश के एक निश्चित भाग से गुजरने वाले सुपरनोवा, परिवर्तनशील तारों, सक्रिय आकाशगंगाओं तथा अन्य खगोलीय घटनाओं का निरंतर अध्ययन संभव है। कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों को खगोलीय छवियों के प्रसंस्करण, प्रकाश वक्र के अध्ययन तथा समय-आधारित खगोलीय घटनाओं के विश्लेषण की तकनीकों की जानकारी दी।

साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक डेटा विश्लेषण विधियों का भी परिचय कराया। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवा वैज्ञानिकों को आधुनिक खगोलीय अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और आईएलएमटी परियोजना के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देती हैं। कार्यशाला में बेल्जियम के प्रो. जों सुरदेज के साथ एरीज के वैज्ञानिक डॉ. कुंतल मिश्रा, डॉ. नीलम पवार, डॉ. जीवन पांडेय, डॉ. सुवेंदु रक्षित तथा डॉ. योगेश जोशी सहित वरिष्ठ शोध छात्रों ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए।

विश्व नींद दिवस पर जिला अस्पताल में लोगों को किया जागरूक

नैनीताल। विश्व नींद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने लोगों को अच्छी और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में जागरूक किया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रतिदिन लगभग आठ घंटे की नींद आवश्यक है। पर्याप्त नींद से शरीर को आराम मिलता है, दिमाग सक्रिय रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मदिरालयों पर 3.05 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला, जिला बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण, जिला प्रधान संगठन की बैठक और 45 विद्यालयों को नोटिस

उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, देर रात तक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग तथा अनियमित दिनचर्या के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित समय पर सोने-जागने, सोने से पहले मोबाइल के उपयोग से बचने और संतुलित आहार व व्यायाम अपनाने की सलाह दी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 13 March 2026) :

Nainital News 13 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Governance News, Science News, Nainital Sub Registrar Office Weekend Registry March 2026, Property Registration Office Open On Holidays Uttarakhand, Aryabhatta Research Institute ILMT Astronomy Workshop Nainital, Devasthal Observatory Liquid Mirror Telescope Research India, International Astronomy Workshop ARIES Nainital Scientists Participation, World Sleep Day Health Awareness District Hospital Nainital, Public Health Awareness Sleep Disorders Uttarakhand Hospital, Land Registration Policy Revenue Boost Uttarakhand Government, Scientific Research Training Astronomy Students India,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में गहराया जीवनसाथी का संकट: 35 हजार युवकों पर मात्र 11 हजार युवतियां, बिन शादी किए हो रहे बूढ़े

Leave a Comment