नवीन समाचार, नैनीताल, 21 मार्च 2026 (Nainital-Wall Collapse-Ied-Tourists)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में मल्लीताल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर दीवार शनिवार को अपराह्न लगभग सवा पांच बजे सड़क पर ढह गयी, जिससे एक मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर सप्ताहांत पर नगर पर्यटकों से गुलजार रहा तथा ईद-उल-फितर का पर्व भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
सड़क पर गिरी मल्लीताल प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरी, मोटर साईकिल क्षतिग्रस्त
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हाईकोर्ट की ओर जाने वाली सड़क की ओर की दीवार शनिवार को अपराह्न लगभग सवा पांच बजे अचानक ढह गयी। स घटना में पास में खड़ी एक मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहा कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।इसे नगर में पिछले दो दिन हुई बारिश का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि आज नगर में बारिश नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दीवार काफी पुरानी थी और काफी दिनों से गिरने की स्थिति में लटकी हुई थी, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
अब जबकि दीवार सड़क पर आ गिरी है, और फिलहाल इसका मलबा उठाने का भी कोई प्रबंध नजर नहीं आ रहा है। दीवार के सड़क पर गिरने से इसके मलबे के कारण यातायात भी अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों ने मलबे को श्रमदान कर यातायात को सुचारू करवाया। यह भी बताया गया है कि विद्यालय की दीवार का एक और हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व वर्तमान सभासद मुकेश जोशी ने बताया कि यह हिस्सा किसी को नुकसान न पहुंचाये, इसलिये इसे भी जनहित में समय से पहले गिराने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
सप्ताहांत पर पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही
सप्ताहांत के दौरान नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गयी।
मॉल रोड, तल्लीताल, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, जू रोड, हिमालय दर्शन और बारापत्थर क्षेत्र में पर्यटकों का जमावड़ा रहा
बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया
नैनी झील में नौकायन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
वाहनों की अधिकता के कारण माल रोड सहित कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।
होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार इस सप्ताहांत लगभग तीन से चार हजार पर्यटक नगर में पहुंचे, जिससे पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
ईद-उल-फितर पर नमाज, शांति व भाईचारे की अपील

नैनीताल में ईद-उल-फितर के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। नगर के मल्लीताल स्थित जामा मस्जिद में प्रातः 10 बजे मुफ़्ती अजमल काजमी ने नमाज अदा कराई, जबकि तल्लीताल मस्जिद में 10:30 बजे मौलाना मोहम्मद नईम ने नमाज कराई। खराब मौसम के कारण नमाज मस्जिद परिसरों में ही अदा की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित बालक-बालिकाओं ने सहभागिता की।
मल्लीताल जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अजमल काजमी ने बताया कि रमजान माह में रोजा, नमाज तथा तरावीह के माध्यम से पूरे महीने इबादत की जाती है। उन्होंने कहा कि ईद के आगमन से खुशी होती है, वहीं रमजान माह के समाप्त होने का भाव भी रहता है। इस अवसर पर विश्व में चल रहे तनावपूर्ण हालात का उल्लेख करते हुए अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की गयी।
नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे शहर में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत, तल्लीताल के थाना प्रभारी मनोज नयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब अहमद, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वसी कुरैशी, ताहिर हुसैन, अजमल हुसैन, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद सयान, मोहम्मद इमरान, अफजल हुसैन फौजी, इकबाल हुसैन, मोहम्मद दानिश, सुहेल शमशी, मोहम्मद इकराम, आसिम अहद तनवीर, जावेद हुसैन, जावेद सिद्दीकी, सईद अहमद, शहवेज अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Wall Collapse-Ied-Tourists) :
Nainital-Wall Collapse-Ied-Tourists, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Mallital School Wall Collapse Road Block Nainital, Nainital Weekend Tourist Rush Traffic Update Mall Road Jam, Eid Ul Fitr Namaz Nainital Peace Harmony News, Infrastructure Safety Issue Government School Nainital, Local Administration Response Road Clearance Public Effort, Police Traffic Management Tourist Season Nainital Update, #NainitalNews #WallCollapse #TouristRush #EidCelebration #TrafficJam #LocalNews #UttarakhandNews #InfrastructureSafety #PublicConcern #CityUpdate
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

