नवीन समाचार, देहरादून, 7 जून 2026 (Husband Posses Another Woman as Wife)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में एक महिला ने अपने पति, एक बैंक प्रबंधक और एक अज्ञात महिला पर कथित रूप से धोखाधड़ी कर उसके लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण फर्जी तरीके से बैंक से निकलवाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कैंट थाना (Cantt Police Station) पुलिस ने पति सहित तीन आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ (Lucknow) के कमता चिनहट (Kamta Chinhat) क्षेत्र निवासी खुशबू देवी (Khushboo Devi) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2009 में देहरादून के गढ़ी कैंट (Garhi Cantt) क्षेत्र निवासी प्रवीन कुमार (Praveen Kumar) के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था।
महिला का आरोप है कि लगभग छह माह पूर्व उनके पति ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था। इस संबंध में उन्होंने पहले ही दहेज उत्पीड़न और मारपीट का एक अलग अभियोग भी दर्ज कराया हुआ है।
गोल्ड लोन के बदले बैंक में जमा थे आभूषण
शिकायत के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India-SBI) की ओएनजीसी तेल भवन शाखा (ONGC Tel Bhawan Branch) में उनके नाम से गोल्ड लोन (Gold Loan) लिया गया था। इसके लिए उनके सोने के आभूषण बैंक में गिरवी रखे गये थे, जिनकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी गयी है। महिला का कहना है कि गोल्ड लोन की मासिक किस्तें (EMI) उनके बैंक खाते से नियमित रूप से कटती रही थीं।
महिला के अनुसार 9 फरवरी 2026 को उन्हें बैंक से एक संदेश प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें पता चला कि गिरवी रखे गये आभूषण बैंक से रिलीज कर दिये गये हैं। इस जानकारी के बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया।
दूसरी महिला को पत्नी बताकर गहने निकलवाने का आरोप
खुशबू देवी का आरोप है कि उनके पति ने बैंक प्रबंधक की कथित मिलीभगत से एक अन्य महिला को उनकी जगह अपनी पत्नी बताकर बैंक में प्रस्तुत किया। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों के आधार पर बकाया राशि जमा कर आभूषण रिलीज करा लिये गये।
महिला का कहना है कि उस समय वह अपने मायके लखनऊ में रह रही थीं और बैंक नहीं गयी थीं। उन्होंने दावा किया कि बैंक अधिकारियों से पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गहने प्राप्त करने के समय वहां कोई दूसरी महिला मौजूद थी, जिसे उनकी पत्नी के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूरे घटनाक्रम में बैंक प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध है और बिना उचित सत्यापन के आभूषण जारी कर दिये गये। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति ने स्वयं स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने प्रभाव और बैंक अधिकारियों से संबंधों का उपयोग कर गहने निकलवा लिये हैं।
हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले में बैंक अभिलेखों, हस्ताक्षरों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
कैंट थाना प्रभारी शंकर बिष्ट (Shankar Bisht) ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्रवीण कुमार, संबंधित बैंक प्रबंधक तथा एक अज्ञात महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह प्रकरण बैंकिंग सुरक्षा, पहचान सत्यापन प्रक्रिया तथा वित्तीय संस्थानों में ग्राहक हितों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रश्न खड़े कर रहा है। अब जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Husband Posses Another Woman as Wife) :
Husband Posses Another Woman as Wife, Uttarakhand News, Dehradun News, Crime News, Banking News, Fraud Case News, Legal News, Women News, Police News, Gold Loan News, Investigation News, Dehradun Gold Loan Fraud Case Update, Woman Alleges Fake Identity Used For Gold Release, SBI Gold Loan Jewellery Fraud Investigation, Husband Accused Of Bank Fraud Dehradun, Fake Signature Gold Loan Case Uttarakhand, Banking Identity Verification Dispute India, Dehradun Police Fraud And Forgery Investigation, Gold Loan Jewellery Release Controversy, Bank Manager Named In Fraud Allegations, Financial Crime Case In Uttarakhand, #DehradunNews #UttarakhandNews #GoldLoan #BankFraud #FraudCase #CrimeNews #PoliceInvestigation #FinancialCrime #LegalNews #WomenRights #BankingNews #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।