WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट, गोदाम में आग, 38 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम और दो दिवसीय नाट्य समारोह

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में लॉरेंस स्कूल सनावर और पाइनग्रोव स्कूल सोलन ने दर्ज की जीत

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 8 August 2026)। नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में आयोजित शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लॉरेंस स्कूल सनावर ने बिशप कॉटन स्कूल शिमला को 4-1 से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू, सोलन (हिमाचल प्रदेश) ने बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल को 3-2 से हराया। लॉरेंस स्कूल सनावर के आदित्य को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम से पहले हल्द्वानी में राजनीतिक विवाद, एसएसपी कार्यालय में हंगामा; पुलिस पर कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप

Nainital Latest News 8 August 2026प्रतियोगिता में देश के छह प्रमुख विद्यालय भाग ले रहे हैं और मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेले जा रहे हैं। पहले चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। एक समूह में मेजबान शेरवुड कॉलेज, नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल और पाइनग्रोव स्कूल, सोलन शामिल हैं। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में लॉरेंस स्कूल सनावर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के विरुद्ध 4 गोल किए, जबकि बिशप कॉटन स्कूल केवल एक गोल ही कर सका। दूसरे मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर और पाइनग्रोव स्कूल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पाइनग्रोव स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज की।

आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को एक मकान के समीप स्थित टिन शेड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1044160924प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अयारपाटा क्षेत्र में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के पीछे लंघम छात्रावास के पास स्थित बस्ती में नरेश कुमार आर्य और श्याम कुमार के घर के समीप बने टिन शेड में अपराह्न 3:32 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम 3 से 4 दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। बताया गया कि टिन शेड का उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर के 38 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के 38 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परिणाम 8 अगस्त 2026 को घोषित किए गए हैं। विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल तथा समर्थ विद्यार्थी खाते के माध्यम से देख सकते हैं।

घोषित परिणामों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम तथा विभिन्न विषयों के एमए और एमएससी सहित अनेक स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं। इनमें बीए, बीएससी और बीकॉम (गैर-नई शिक्षा नीति) के विभिन्न सेमेस्टर, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र एवं चित्रकला, एमएससी गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान सहित बीएससी खाद्य प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान, कृषि, पत्रकारिता एवं जनसंचार, फैशन डिजाइनिंग, बीए एनीमेशन एवं डिजाइन, बीबीए, बीसीए, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए महिला अध्ययन, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमए योगिक विज्ञान, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज तथा समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम भी शामिल हैं।

युगमंच के स्वर्ण जयंती वर्ष में 10 और 11 अगस्त को होगा दो दिवसीय नाट्य समारोह

नैनीताल। युगमंच, नैनीताल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिवंगत रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता निर्मल पांडे की स्मृति में 10 और 11 अगस्त को दो दिवसीय नाट्य समारोह आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन सायं 6:30 बजे सीआरएसटी इंटर कॉलेज के जगदीश साह प्रेक्षागृह में नाटकों का मंचन होगा। समारोह में नगर की प्रतिष्ठित संस्था प्रयोगाँक भी अपनी प्रस्तुति देगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 8 August 2026) :

Nainital Latest News 8 August 2026, Nainital News, Sherwood Invitational Soccer Tournament, Sherwood College Nainital, Lawrence School Sanawar, Pinegrove School Solan, Birla Vidya Mandir Nainital, Fire Incident Nainital, Kumaun University Result 2026, DSB Campus Nainital, Yugmanch Nainital, Nirmal Pandey Memorial, Theatre Festival Uttarakhand, Uttarakhand News, Education News Uttarakhand, Navin Samachar, Sherwood Invitational Soccer Tournament results 2026, Lawrence School Sanawar defeated Bishop Cotton School Shimla, Pinegrove School Solan beat Birla Vidya Mandir Nainital, Fire breaks out in godown near DSB Campus Nainital, Kumaun University semester exam results August 2026,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विद्यालय जा रहे तीन किशोरों को तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, एक की मृत्यु, दो गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे दिखे छात्र के मांस के टुकड़े

Kumaun University ERP result portal latest update, Yugmanch Nainital Golden Jubilee theatre festival, Two day drama festival in Nainital August 2026, Latest education news from Kumaun University, Nainital latest sports and cultural news, Uttarakhand school football tournament updates, Sherwood College football championship news, Nainital breaking news today, Uttarakhand cultural events August 2026, Navin Samachar Nainital news, #NavinSamachar #Nainital #SherwoodCollege #FootballTournament #KumaunUniversity #ExamResults #Yugmanch #TheatreFestival #FireIncident #UttarakhandNews #EducationNews #SportsNews #Culture #NainitalNews #BreakingNews

Leave a Reply