नवीन समाचार, नैनीताल, 3 सितंबर 2026 (Nainital-Pragya Pandey At PwC US)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद की बेटी प्रज्ञा पांडे (Pragya Pandey) ने अमेरिका में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रज्ञा का चयन विश्व की प्रमुख बहुराष्ट्रीय पेशेवर सेवा कंपनियों में शामिल पीडब्ल्यूसी अमेरिका (PWC America) में, जोकि (प्राइस वाटर हाउस कूपर्स LLP) के वैश्विक नेटवर्क की अमेरिकी शाखा है और दुनिया की चार बड़ी अकाउंटिंग और कंसल्टिंग फर्मों में से एक है, में सीनियर एसोसिएट (Senior Associate) के पद पर हुआ है।
प्रज्ञा पांडे की सफलता की यात्रा नैनीताल से शुरू होकर पंतनगर विश्वविद्यालय, हैदराबाद, फ्रांस और अमेरिका तक पहुंची है। प्रज्ञा को भारत में पीडब्ल्यूसी इंडिया (PWC India) और ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) जैसी कंपनियों में कार्य करने तथा अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद मिली यह उपलब्धि नैनीताल के लिए गौरव का विषय बनी है।
उनके पिता मनोज कुमार पांडे (Manoj Kumar Pandey) स्थानीय सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College) नैनीताल में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता मंजू पांडे (Manju Pandey) जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल (Junior High School Mallital) में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने पति नीलेश लोहनी को दिया है।
नैनीताल से शुरू हुई शिक्षा की यात्रा, पंतनगर से मिली फ्रांस जाने की उपलब्धि
प्रज्ञा पांडे की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल (St. Mary’s Convent School) नैनीताल से हुई। बचपन से ही मेधावी रही प्रज्ञा विद्यालय में वाइस हेड गर्ल (Vice Head Girl) भी रहीं।
विद्यालयी शिक्षा के बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर (Pantnagar University) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें फ्रांस (France) में इंटर्नशिप और प्रशिक्षण का अवसर भी मिला।
हैदराबाद से एमबीए और कैंपस प्लेसमेंट से पीडब्ल्यूसी इंडिया में शुरुआत
उच्च शिक्षा के अगले चरण में प्रज्ञा का चयन हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, मैनेज (National Institute of Agricultural Extension Management-MANAGE) के एमबीए पाठ्यक्रम के लिए हुआ।
संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से उनका चयन पीडब्ल्यूसी इंडिया में हुआ। इसके बाद उन्होंने भारत में पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ ही ग्रांट थॉर्नटन जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी अपनी सेवाएं दीं और पेशेवर अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2025 में अमेरिका गईं, सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से किया मास्टर्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा ने वर्ष 2025 में भारत में अपनी नौकरी से त्यागपत्र दिया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। वहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय (University of San Francisco) से मार्केटिंग इंटेलिजेंस (Marketing Intelligence) में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त की।
उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अब उनका चयन पीडब्ल्यूसी अमेरिका में सीनियर एसोसिएट के पद पर हुआ है। नैनीताल से शुरू हुई उनकी शिक्षा और करियर की यह यात्रा भारत से अमेरिका तक पहुंची है।
माता-पिता, गुरुजनों और पति को दिया सफलता का श्रेय
प्रज्ञा पांडे ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पति नीलेश लोहनी को दिया है। उनके पति नीलेश लोहनी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) के रूप में कार्यरत हैं।
प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर सीआरएसटी इंटर कॉलेज के विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंधक अनूप साह, प्रबंध समिति के सदस्य आलोक साह, शिक्षक डॉ. एस.एस. बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, अनुपम उपाध्याय, डॉ. गौरव भाकुनी और हिमांशु जोशी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा (KUTA) के अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी तथा पंतनगर विश्वविद्यालय की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. हेमा पांडे ने भी प्रज्ञा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
नैनीताल की एक छात्रा के रूप में शुरू हुई प्रज्ञा पांडे की यह यात्रा शिक्षा, पेशेवर अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की उनकी निरंतर मेहनत को दर्शाती है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की उन बेटियों के लिए प्रेरक उदाहरण है, जो स्थानीय स्तर से शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य रखती हैं। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।
50 की उम्र में 19 डिग्रियां, अब 20वीं डिग्री की तैयारी
नैनीताल। “ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती” को जीवन में चरितार्थ कर रहे नैनीताल जनपद के रामनगर के 50 वर्षीय अधिवक्ता डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने वर्ष 2026 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से विकास अध्ययन में अपनी 19वीं डिग्री पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, जो उनकी 20वीं डिग्री की यात्रा होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. पांडे ने वर्ष 1998 से उच्च शिक्षा का सफर शुरू किया और कानून के साथ समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मानवाधिकार, मनोविज्ञान, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, योग, जनसंचार, दर्शन, ज्योतिष, पत्रकारिता, गांधी एवं शांति अध्ययन और विकास अध्ययन जैसे विषयों में उपाधियां हासिल कीं। कानून में उन्होंने एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी भी की है। उनकी विभिन्न उपाधियां कुमाऊं विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, साबरमती विश्वविद्यालय गुजरात और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से हैं।
विधि व्यवसाय के साथ सामाजिक और अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय डॉ. पांडे विभिन्न विषयों पर शोध एवं लेखन करते रहे हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लेते हैं। उनका कहना है कि डिग्रियां उनके लिए केवल प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि निरंतर ज्ञान अर्जित करने का माध्यम हैं। उनका शैक्षणिक सफर युवाओं के लिए सीखते रहने की प्रेरणा देता है।
अधिवक्ता शिवानी पुजारी ने यूजीसी-नेट में हासिल की सफलता
नैनीताल। नैनीताल जनपद के काठगोदाम निवासी अधिवक्ता शिवानी पुजारी ने यूजीसी-नेट जून 2026 की विधि विषय की परीक्षा में उन्होंने 300 में से 182 अंक प्राप्त कर 97.69 परसेंटाइल के साथ सफलता पायी है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ उनका सहायक प्राध्यापक पद और पीएचडी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवानी वर्ष 2022 से अधिवक्ता के रूप में मुख्य रूप से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में विधि व्यवसाय में कार्यरत हैं। उन्होंने एलएलएम की पढ़ाई के दौरान पहली बार यूजीसी-नेट परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और मित्रों के सहयोग को दिया। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Pragya Pandey At PwC US) :
Nainital-Pragya Pandey At PwC US, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Pragya Pandey News, PWC America, PWC Senior Associate, Nainital Daughter Success Story, Women Success Story Uttarakhand, Pantnagar University Alumni, MANAGE Hyderabad MBA, University of San Francisco, Marketing Intelligence, Nainital Education News, Uttarakhand Women Achievement, Indian Woman Success In America, #UttarakhandNews #NainitalNews #PragyaPandey #PWCAmerica #WomenAchievement #SuccessStory #Nainital #Uttarakhand #IndianWomen #EducationSuccess

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
