नैनीताल में दोपहिया वाहनों को केवल 200 और चारपहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये तक ही ईंधन दिये जाने की चर्चा, जानें कारण और सही स्थिति

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 मई 2026 (Limiting Fuel Supply in Nainital)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल (NAINITAL) में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के बीच पेट्रोल और डीजल की सीमित आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों और पर्यटकों में चिंता बढ़ने लगी है। नगर के पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों को केवल 200 रुपये और चारपहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये तक ही ईंधन दिये जाने की चर्चा है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों ने किसी बड़े ईंधन संकट से इनकार करते हुए इसे तकनीकी कारणों से की गई अस्थायी व्यवस्था बताया है।

केवल दो पेट्रोल पंपों पर निर्भर है पूरा नगर

(Limiting Fuel Supply in Nainital)उल्लेखनीय है कि कुमाऊं मंडल और जनपद मुख्यालय होने के बावजूद नैनीताल नगर में केवल दो पेट्रोल पंप संचालित हैं, जबकि डीजल की उपलब्धता मुख्य रूप से एक ही पंप पर है। सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल दोनों उपलब्ध हैं, जबकि तल्लीताल पंप पर केवल पेट्रोल मिलता है।

सीमित ईंधन अवसंरचना के कारण सामान्य दिनों में भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्थिति और अधिक दबावपूर्ण हो जाती है। तल्लीताल क्षेत्र में स्थान की कमी के कारण टैंकर आने के बाद ईंधन उतारने और वितरण प्रक्रिया के दौरान भी लंबी प्रतीक्षा की स्थिति बन जाती है।

पर्यटन सीजन और वैश्विक हालात के बीच बढ़ी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन आपूर्ति और कीमतों को लेकर बनी परिस्थितियों के कारण लोग अपने वाहनों की टंकियां पूरी तरह भरवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लगभग एक मई से नगर के पंपों पर सीमित वितरण व्यवस्था लागू की गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, सुशासन और ईमानदार राजनीति के एक युग का अंत

दोपहिया वाहनों को अधिकतम 200 रुपये और चारपहिया वाहनों को 500 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव टैक्सी चालकों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले स्थानीय नागरिकों पर पड़ रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण लागू की गयी अस्थायी व्यवस्था

सूखाताल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के अनुसार हाल में हुए निर्माण कार्य के बाद एक ईंधन टैंक में तकनीकी खराबी आ गयी थी, जिसके कारण सीमित वितरण व्यवस्था लागू करनी पड़ी। पंप प्रबंधक पंकज रौतेला के अनुसार प्रतिदिन लगभग 6 हजार लीटर पेट्रोल और 6 हजार लीटर डीजल यानी कुल लगभग 12 हजार लीटर ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, जबकि सामान्य पर्यटन सीजन में यह आंकड़ा लगभग 14 हजार लीटर तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि नैनीताल में किसी प्रकार का बड़ा ईंधन संकट नहीं है और नियमित आपूर्ति जारी है। दूसरी ओर तल्लीताल पेट्रोल पंप संचालक दीपक ने बताया कि सीमित वितरण व्यवस्था केवल भीड़ नियंत्रण और सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गयी है।

आपातकालीन सेवाओं को दी जा रही पूर्ण आपूर्ति

पंप संचालकों के अनुसार एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को पूर्ण मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

विशेषज्ञों का मानना है कि नैनीताल जैसे बड़े पर्यटन नगर में सीमित ईंधन अवसंरचना लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। बढ़ती पर्यटक संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए भविष्य में अतिरिक्त ईंधन भंडारण और वितरण व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक; दो घरों के चिराग बुझे, एक घायल

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Limiting Fuel Supply in Nainital) :

Limiting Fuel Supply in Nainital, Uttarakhand News, Nainital News, Petrol Diesel Supply Nainital, Fuel Crisis Uttarakhand, Tourism Season Nainital, Nainital Petrol Pump, Fuel Supply Issue, Taxi Drivers Nainital, Summer Tourism Uttarakhand, Diesel Petrol Limit News, Sukhatal Petrol Pump, Tallital Petrol Pump, Tourist City Infrastructure, Fuel Distribution Uttarakhand, Nainital Traffic And Fuel, #NainitalNews #UttarakhandNews #FuelSupply #PetrolDiesel #TourismSeason #Nainital #FuelCrisis #TaxiDrivers #TouristCity #BreakingNews

Leave a Reply