नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2026 (Sherwood College-Environment Day)। नैनीताल में शुक्रवार को शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण एक साथ केंद्र में रहे। एक ओर देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल शेरवुड कॉलेज का 157वां स्थापना दिवस समारोह भव्य कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पौधरोपण, जागरूकता अभियानों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों ने शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी की भागीदारी को रेखांकित किया।
शेरवुड कॉलेज के 157वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन
नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज के तीन दिवसीय 157वें स्थापना दिवस समारोह का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जैसे पूर्व विद्यार्थियों वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और शारीरिक दक्षता के कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि शेरवुड के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दिव्य गौरव मिश्रा रहे, जबकि एयर वाइस मार्शल सुमित मुखर्जी और मेजर जनरल हरकीरत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने विद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र 2025 की शैक्षणिक एवं शिक्षणेतर उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थी हित में उठाये गये विभिन्न रचनात्मक कदमों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि दिव्य गौरव मिश्रा ने विद्यार्थियों के अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए अपने सैन्य जीवन में विद्यालय की भूमिका का उल्लेख किया तथा प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विभिन्न पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित कर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रॉबिन हुड सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सच्चे मानव का निर्माण करती है तथा विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं शिक्षणेतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।
नाइट पीटी और ‘साउंड ऑफ म्यूजिक’ बने आकर्षण का केंद्र
स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन आयोजित नाइट पीटी कार्यक्रम ने विशेष आकर्षण बटोरा। टॉर्च और मशालों की रोशनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट, मास पीटी, जिम्नास्टिक और टॉर्च लाइट टैटू प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टॉर्च की रोशनी से भारत का मानचित्र और विद्यालय का प्रतीक चिह्न उकेरा गया।
विद्यालय सभागार में विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध संगीतमय प्रस्तुति ‘साउंड ऑफ म्यूजिक’ तथा अंग्रेजी नाटकों का मंचन भी किया। कार्यक्रम में अभिनेता संजय मिश्रा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि और अभिभावक मौजूद रहे। समापन अवसर पर सत्र 2025 के लिए रॉबिन हुड सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में हुए विविध आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नैनीताल जनपद में विद्यालयों, संस्थानों और सरकारी परिसरों में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुर्पाताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संध्या आर्या ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य गीता पांडे, भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्पाताल के मंडल कार्यवाह गोरख गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बॉबी आर्या, मंडल मंत्री विजय सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी आनंद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन नेगी, गणेश गहरा तथा विद्यालय का इको क्लब उपस्थित रहा। कार्यक्रम के संचालन में कृष्णा आर्या एवं सुमिता आर्य का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा तैयार पेंटिंग मुख्य अतिथि संध्या आर्या को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गयी।
राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नैनीताल स्थित लोक भवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया, जबकि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने चंदन का पौधा रोपा। राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्राणी उद्यान में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
नैनीताल प्राणी उद्यान में लगभग 150 विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ पौधरोपण, भाषण, स्टोन पेंटिंग, मास्क मेकिंग और नृत्य नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान बांज, चिनार और पदम प्रजाति के पौधे रोपे गए तथा जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया गया। उप निदेशक स्वाति सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने बांज, चिनार और पदम प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
द्वितीय सत्र में ‘भागीरथों पुनः उठो’ और ‘बायोडायवर्सिटी सॉन्ग’ विषयों पर नृत्य नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसके निर्णायक सतीश कुमार रहे। इस अवसर पर पृथ्वी दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा जैव विविधता दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित मास्क मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. रजनी रावत, बॉटनिस्ट, हिमालयन बॉटैनिकल गार्डन ने किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, वन दरोगा जगदीश कोरंगा, वन आरक्षी नितिन मुकेश, सिस्टम एनालिस्ट आनंद सिंह, फार्मासिस्ट विक्रम मेहरा, बायोलॉजिस्ट अनुज कांडपाल सहित प्राणी उद्यान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरस्वती विहार में लगाए गए 150 पौधे
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यार्थियों से केवल पौधरोपण ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन, स्वच्छ वायु और पर्यावरणीय संतुलन के आधार हैं तथा वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ईश्वरी दत्त जोशी, अनिल शर्मा, विनोद सिंह रावत, प्रियांशु तथा पंकज माली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की मांग
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि देश के पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उत्तराखंड को उसके हरित आवरण और पारिस्थितिकीय सेवाओं के लिए विशेष आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बड़ा भूभाग वनाच्छादित है और पर्यावरणीय प्रतिबंधों के कारण राज्य अनेक विकासात्मक सीमाओं का सामना करता है, इसलिए पर्यावरणीय योगदान के अनुरूप ग्रीन बोनस मिलना आवश्यक है।
शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन आयोजनों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि नैनीताल केवल पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रकृति संरक्षण की समृद्ध परंपरा का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Sherwood College-Environment Day) :
Sherwood College-Environment Day, Sherwood College Nainital, Sherwood College Foundation Day, Robin Hood House Best House, Night PT Sherwood College, World Environment Day Nainital, Plantation Drive Uttarakhand, Governor Plantation Campaign, Nainital Zoo Environment Programme, Green Bonus Uttarakhand, Environmental Awareness Programme, #SherwoodCollege #NainitalNews #WorldEnvironmentDay #TreePlantation #RobinHoodHouse #EnvironmentalAwareness #GreenBonus #UttarakhandNews #EducationNews #Nainital #NatureConservation #PlantationDrive #EcoFriendly #EnvironmentProtection #SchoolEvents

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।