हल्द्वानी में 14-14-14 का दु:खद संयोग : जन्मदिन पर ही बुझ गया घर का चिराग, कूलर का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 29 मई 2026 (Haldwani-14 Year Son Died on Birthday)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी में एक हृदयविदारक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर (Forest Research Centre) परिसर में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र की कूलर का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गयी। घटना का सबसे मार्मिक पक्ष यह रहा कि जिस दिन बालक का जन्मदिन था, उसी दिन उसकी जीवन यात्रा भी समाप्त हो गयी। इस दर्दनाक संयोग ने परिवार और आसपास के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Haldwani-14 Year Son Died on Birthdayप्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जनपद के हरीशताल (Harish Tal) निवासी संतोष आर्या (Santosh Arya) फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर में दैनिक वेतनभोगी माली के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवार शाम (14 गते को) जब उनका परिवार भोजन के बाद विश्राम की तैयारी कर रहा था। (14 गते को) इसी दौरान उनका 14 वर्षीय पुत्र राकेश आर्या (Rakesh Arya) कमरे में रखा कूलर चलाने के लिए गया।

कूलर का स्विच छूते ही करंट की चपेट में आया छात्र

बताया गया है कि जैसे ही राकेश ने कूलर का स्विच ऑन करने का प्रयास किया, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और स्विच बोर्ड से चिपक गया। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब वे कमरे में पहुंचे तो राकेश को स्विच बोर्ड से चिपका हुआ देखकर उनके होश उड़ गये।

परिजन तत्काल उसे करंट के प्रभाव से अलग कर चिकित्सालय ले गये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि करंट का झटका इतना तेज था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को मिली डायोसिस ऑफ आगरा की बड़ी जिम्मेदारी

जन्मदिन के दिन ही पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम गृह में मौजूद पिता संतोष आर्या ने बताया कि पहाड़ी पंचांग के अनुसार ठीक 14 वर्ष पूर्व 14 गते को ही राकेश का जन्म हुआ था और संयोगवश 14 गते के दिन ही उसकी मृत्यु भी हो गयी। जिस दिन परिवार जन्मदिन की खुशियां मनाने की सोच रहा था, उसी दिन घर में मातम छा गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पढ़ाई में होनहार था राकेश

राकेश एचएन इंटर कॉलेज (HN Inter College) में कक्षा 10 का छात्र था। परिजनों और शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी मेधावी था। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि उसका बड़ा भाई कक्षा 12 में अध्ययनरत है। परिवार को उससे भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गयी है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों के प्रयोग से पहले उनकी वायरिंग, अर्थिंग और स्विच बोर्ड की नियमित जांच करानी चाहिए। विशेषकर बच्चों को अकेले विद्युत उपकरण संचालित करने से बचाने और घरों में सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डीएसए मैदान में बकरीद की नमाज की अनुमति निरस्त, 100 वर्ष पुरानी परंपरा का हवाला...

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-14 Year Son Died on Birthday) :

Haldwani-14 Year Son Died on Birthday, Uttarakhand News, Nainital News, Accident News, Electric Shock News, Student News, Hindi News, Safety News, Education News, Family Tragedy News, Local News, Nainital Student Dies Due To Electric Shock, Cooler Switch Accident Uttarakhand, Birthday Day Tragedy Nainital, HN Inter College Student Death News, Electrical Safety Awareness India, Child Electric Shock Incident Uttarakhand, Forest Research Centre Nainital News, Student Accident Report Uttarakhand, Household Electrical Safety Tips, Nainital Local News Today, #Nainital #Uttarakhand #AccidentNews #ElectricShock #StudentNews #SafetyNews #HindiNews #LocalNews #UttarakhandNews #EducationNews

Leave a Reply