नवीन समाचार, नैनीताल, 12 अप्रैल 2026 (Postman Dies-Suspicious Situation)। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित भुजियाघाट के समीप एक गधेरे (बरसाती नाले) में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोटाबाग उप-डाकघर में तैनात पोस्टमैन नवीन चंद्र गुणवंत के रूप में हुई है। यह घटना इसलिए और भी हृदयविदारक है क्योंकि ठीक 10 दिन बाद, 21 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी भावना की शादी होनी थी और वह अपनी बड़ी बेटी के विवाह के निमंत्रण पत्र बांटने घर से निकले थे।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि भुजियाघाट पुल के नीचे पानी में एक शव औंधे मुंह पड़ा है। काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला। पास ही मिले एक काले बैग से विवाह निमंत्रण पत्र और आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।
मौत की गुत्थी: भवाली से 30 किमी दूर कैसे पहुँचा शव?
इस पूरे मामले में कई ऐसे सवाल हैं जो मौत को संदिग्ध बना रहे हैं। परिजनों के अनुसार:
आखिरी बातचीत: शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे नवीन चंद्र ने घर फोन कर बताया था कि वह भवाली में हैं, खाना खा लिया है और वहीं रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
दूरी का रहस्य: उनका शव भवाली से लगभग 30 किलोमीटर दूर भुजियाघाट में मिला। सवाल यह है कि यदि वह भवाली में सोने जा रहे थे, तो रात में इतनी दूर कैसे और क्यों आए?
गायब मोबाइल: मृतक का मोबाइल फोन गायब है, जिससे कॉल डिटेल खंगालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
संदिग्ध परिस्थितियां: घटनास्थल पर पुल से नीचे गिरने का कोई निशान नहीं मिला है। इसके अलावा शव के पैर मुड़े हुए थे और वह नाले के बीचों-बीच मिला, जहाँ पानी की गहराई 8 से 10 फीट थी।
घर में मची चीख-पुकार
नवीन चंद्र अपनी बेटी भावना की शादी के कार्ड बांटने के लिए अल्मोड़ा के सुयालबाड़ी जाने हेतु निकले थे। घर में 21 अप्रैल को बड़ी बेटी भावना की उठने वाली डोली की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस खबर ने खुशियों को उम्र भर के दु:ख में बदल दिया है। छोटी बेटी गुंजन सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है और बेसुध है।
पुलिस की जांच जारी
काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों ही कोणों से मामले की जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Postman Dies-Suspicious Situation) :
Postman Dies-Suspicious Situation, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Crime News, Law News, Legal News, Postman Naveen Chandra Gunwant Death Case, Bhujiaghat Haldwani Dead Body Found, Suspicious Death Before Daughter Wedding Nainital, Postman Murder Or Accident Mystery Uttarakhand, Call Detail Record Investigation Police, Bhimtal Bhowali News Updates, Missing Mobile Phone Crime Case India, #CriminalInvestigationPolicy #PublicSafetyGovernance #ForensicScienceLaw #PoliceProcedureIndia #JusticeForVictimsPolicy #LawEnforcementUttarakhand #HomicideInvestigationLaw #AccidentalDeathPolicy #CyberCrimeCDRAnalysis #SocialSecurityPostmanIndia
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
