नवीन समाचार, हरिद्वार, 25 मई 2026 (Girl Student Raped Outside School)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के लक्सर (Laksar) क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को स्कूल से बाहर बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की गयी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखे। पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा हाईस्कूल की छात्रा है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 21 मई को स्कूल गयी थी। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा गांव (Akaudha Village) निवासी एक युवक ने छात्रा को स्कूल के बाहर बातचीत के बहाने बुलाया। इसके बाद वह उसे एक कैफे के पास अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विरोध करने पर की गयी मारपीट और धमकी
परिजनों के अनुसार छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखकर उसकी मां को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर छात्रा ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद छात्रा की मां उसे लेकर विद्यालय पहुंचीं और शिक्षकों से बातचीत की। शिकायत के अनुसार शिक्षकों ने बताया कि आरोपित युवक पहले उन्हें भी धमका चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपित की तलाश जारी
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी (Praveen Singh Koshyari) ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरियों की सुरक्षा को लेकर विद्यालयों और अभिभावकों के बीच समन्वय और जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। स्कूल परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता बनता जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए सभी पहलुओं की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Girl Student Raped Outside School) :
Girl Student Raped Outside School, Uttarakhand News, Haridwar News, Laksar News, Crime News, POCSO Act News, Student Safety News, Minor Girl Assault Case Haridwar, School Student Crime News Uttarakhand, Laksar Police Investigation, Child Protection News India, Women Safety News Uttarakhand, School Area Security Concern, Haridwar POCSO Case Update, Minor Girl Harassment News India, Law And Order Uttarakhand News, #HaridwarNews #Laksar #POCSOAct #CrimeNews #StudentSafety #WomenSafety #PoliceInvestigation #UttarakhandNews #ChildProtection #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।