नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मार्च 2024 (Nainitals 7 year old girl badly burnt referred)। नगर में एक 7 वर्षीय बच्ची के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से जलने की दुःखद घटना सामने आयी है। बच्ची को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय में दिखाने के बाद हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया है। बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा है।
घर पर केवल 3 वर्षीय छोटा भाई था (Nainitals 7 year old girl badly burnt referred)
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के हरिनगर क्षेत्र में रहने वाला बच्ची का पिता काम पर चला गया था, जबकि मां घर से दूर पानी लेने गयी थी। इस दौरान घर में केवल 7 वर्षीय बच्ची अंजली बिष्ट व उसका 3 वर्षीय छोटा भाई था। इस दौरान बच्ची अज्ञात कारण से बुरी तरह से जल गयी। कपड़ों में आग से लिपटी हुई वह बमुश्किल घर से बाहर भागी। पड़ोसी महिला ने चादर डालकर उसकी आग बुझाई।
बताया जा रहा है कि इसके बाद बदहवास अवस्था में उसकी मां घर लौटी। इस दौरान किसी ने बुरी तरह से जली बच्ची पर पानी भी डाल दिया। इससे वह और अधिक परेशान हो गयी। सूचना मिलने पर लौटा पिता उसे सुबह करीब 9 बजे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये हल्द्वानी ले जाया गया।
बच्ची 30 फीसद जल गयी (Nainitals 7 year old girl badly burnt referred)
जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. देवाशीष नैनवाल ने बताया कि बच्ची 30 फीसद तक जल गयी थी। इधर तल्लीताल के थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि पुलिस को घटना की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। (Nainitals 7 year old girl badly burnt referred)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainitals 7 year old girl badly burnt referred)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
