WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

नैनीताल में छात्र राजनीति से जुड़ी युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाये गए, अब धमकी दी जा रही, अन्य मामले में 3 युवकों पर छात्रा के निजी वीडियो प्रसारित करने और ब्लैकमेल का आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 (Nainital-Young Woman Lured for Sex)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर में छात्र राजनीति और कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। युवती ने भवाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साढ़े तीन वर्ष से संपर्क में होने का दावा

Nainital-Young Woman Lured for Sex Policeman Accused Marriage Fraud-Rape (Women Crime Roorkee)शिकायतकर्ता युवती के अनुसार वह पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों से आरोपित युवक के संपर्क में थी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए शादी का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे में दोनों के बीच संबंध बने। युवती का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपित पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने पर उस पर दबाव बनाकर गर्भपात कराया गया। युवती ने दावा किया कि चिकित्सालय से संबंधित दस्तावेज उसके पास सुरक्षित हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड उच्च न्यायालय से संबंधित आज के प्रमुख नवीन समाचार

अन्य युवतियों से संपर्क के भी आरोप

प्राथमिकी में अन्य युवतियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित युवक अन्य युवतियों के संपर्क में भी था और कुछ युवतियां बयान देने के लिए तैयार हैं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में आरोपित ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी तथा कथित वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दबाव बनाने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया अभियोग

नैनीताल के पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल पुलिस ने शिकायत के आधार पर भवाली निवासी नरेश पांडे के विरुद्ध बीएनएस की धारा 351(2) और 69 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि मामले में प्रस्तुत दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निजी वीडियो प्रसारित करने और ब्लैकमेल का आरोप, तीन युवकों पर अभियोग

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026। नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय से जुड़ी एक छात्रा ने तीन युवकों पर निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, धमकी देने और वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया है। मामले में तल्लीताल थाने में तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई थी पहचान

शिकायतकर्ता छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जनवरी 2026 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे नशे के पदार्थों के सेवन के लिए उकसाया गया और बाद में होटल के एक कमरे में उसकी जानकारी के बिना वीडियो बना लिया गया।

छात्रा का आरोप है कि बाद में उसी वीडियो के आधार पर उस पर दबाव बनाया गया और विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गयी। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपितों ने उसके मोबाइल फोन से निजी वीडियो भी निकाल लिये और लगातार मानसिक दबाव बनाया।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी निजी वीडियो वर्तमान में महाविद्यालय, नगर तथा सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। मामले में नैनीताल के पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तल्लीताल थाना पुलिस ने नैनीताल निवासी आयुष कुमार, भावेश नेगी और प्रशांत जोशी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(2), 358(2) तथा 61(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आज ही एक महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की घटना भी सामने आई, जिसमें साइबर पुलिस ने वीडिओ को सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया। महिला प्राध्यापक का कहना है कि तीन युवक उस पर व्यवसायी को फँसाने का दबाव बना रहे थे। यह तीनों घटनाएं एक-दूसरे में गूँथी भी लग रही हैं। यहाँ क्लिक कर पूर्व समाचार को भी पढ़ सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और विद्यार्थियों से जुड़े डिजिटल उत्पीड़न तथा निजता हनन के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।  इस समाचार को लेकर आपके क्या विचार हैं। अपनी राय नीचे कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मेजबान शेरवुड ने दर्ज की 6-0 से शानदार जीत, आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला, मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान, एसआईआर पर अफवाहों से बचने की कल से अपील व विशेष सफाई अभियान

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Young Woman Lured for Sex) :

Nainital-Young Woman Lured for Sex, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Kumaun University News, Student Politics News, Cyber Crime Uttarakhand, Blackmail Case Nainital, Social Media Video Case, Women Harassment News, BNS Case Uttarakhand, Nainital Police News, Digital Blackmail Case, Student Union Election News, Crime News Uttarakhand, Women Safety News, #Nainital #KumaunUniversity #CyberCrime #WomenSafety #StudentPolitics #BlackmailCase #SocialMedia #CrimeNews #UttarakhandNews #PoliceInvestigation

Leave a Reply