नवीन समाचार, नैनीताल, 21 मई 2026 (Car Accident at Kainchi-Bhawali-5 Dead)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के भवाली (BHOWALI) क्षेत्र में गुरुवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 श्रद्धालुओं सहित 5 लोगों की मृत्यु हो गई। सेनेटोरियम-रातीघाट बाइपास मार्ग पर महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन वाहन में सवार सभी यात्रियों को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि परिवार कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहा था।
बाइपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
नैनीताल पुलिस के अनुसार बताया गया कि एक ही परिवार के दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा लाल रंग के वाहन संख्या यूपी32क्यू-1874 से सेनेटोरियम-रातीघाट बाइपास मार्ग से भवाली गांव स्थित अपने रिश्तेदार राजेश रावत के वॉलनेट कैंप रिजॉर्ट जा रहे थे। ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले मछली डिग्गी क्षेत्र में अचानक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 20 मीटर हवा में उछलने के बाद पेड़ से टकराते हुए करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त उनके रिश्तेदारों द्वारा कर ली गई है तथा पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
मृतकों की पहचान
मृतकों में खटीमा निवासी 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल, 19 वर्षीय युवा पुत्र वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल, 12 वर्षीया पुत्री रवी और लखनऊ के अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर निवासी 34 वर्षीय चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा शामिल हैं।
एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया राहत अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।
एसडीआरएफ, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निर्माणाधीन बाइपास मार्ग पर हुआ हादसा
उल्लेखनीय है कि जिस मार्ग पर यह दुर्घटना हुई, वह कैंचीधाम के लिए प्रस्तावित बाइपास मार्ग बताया जा रहा है और वर्तमान में वहां निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं और पहाड़ी मोड़ों पर अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है।
पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर वाहन नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
चारधाम और कैंचीधाम यात्रा सीजन में बढ़ा सड़क दबाव
पर्यटन और धार्मिक यात्रा सीजन के दौरान नैनीताल और कैंचीधाम क्षेत्रों में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पर्वतीय मार्गों पर निर्माणाधीन सड़कों, तीखे मोड़ों और बढ़ते यातायात के कारण दुर्घटना जोखिम भी बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माणाधीन मार्गों पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Car Accident at Kainchi-Bhawali-5 Dead) :
Car Accident at Kainchi-Bhawali-5 Dead, Uttarakhand News, Nainital News, Bhowali Accident, Kainchi Dham Accident, Car Fell Into Gorge Uttarakhand, Road Accident Nainital, SDRF Rescue Uttarakhand, Pilgrim Accident News, Bhowali Road Mishap, Uttar Pradesh Family Accident, Hill Road Accident Uttarakhand, Nainital Police News, Kainchi Dham Route Accident, Mountain Road Safety, Uttarakhand Accident News,#NainitalNews #Bhowali #RoadAccident #KainchiDham #UttarakhandNews #SDRF #AccidentNews #PilgrimAccident #MountainRoads #RescueOperation

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
