डायरिया से 12 वर्षीय मासूम की मौत, 24 घंटों से लगातार 150 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 मार्ग बाधित, आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मलुवाताल में डायरिया से बीमार 12 वर्षीय मासूम की मौत

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर (Nainital Weather Update 26 Sept 2026)। नैनीताल जिले के भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायत मलुवाताल में शनिवार को उल्टी-दस्त (Diarrhea) से बीमार 12 वर्षीय भास्कर सिंह गंगोला (Bhaskar Singh Gangola) पुत्र हरेंद्र सिंह (Harendra Singh) की मौत हो गयी। शनिवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उसे भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) ले गये। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला (Lakshman Singh Gangola) के मुताबिक भास्कर सिंह गंगोला को बृहस्पतिवार शाम उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। शनिवार को भी उसे उल्टी-दस्त हुए। स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया (Dr. Hemant Martolia) ने कहा कि चिकित्सालय लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मर्तोलिया ने बताया कि परिजनों ने उसे उल्टी-दस्त होने की जानकारी दी थी।

परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा (Inquest Report) कर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पूरे जनपद में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 मार्ग बाधित, आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा

पूरे नैनीताल जनपद में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक लगातार बारिश होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (District Disaster Management Authority) की 26 सितंबर को दोपहर एक बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 27 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 33, कालाढूंगी में 19, रामनगर में 4.6, मुक्तेश्वर में 41.3, कैंची धाम में 28, बेतालघाट में 8.5, खनस्यू में 34 और चोरगलिया में 46 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

रिपोर्ट में 14 मार्ग बाधित बताए गये हैं। इनमें ज्योलीकोट-क्वारब मार्ग पर गरमपानी में फॉग प्वाइंट (Fog Point) के पास, गर्जिया-बेतालघाट-खैरना, भंडारपानी-तल्ली सेठी-बेतालघाट, पटोड़ी-जोशीखोला-हल्दियानी, तल्लीपाली-मल्लीपाली, मंगोली-थापला, खनस्यू-रीखाकोट, भल्यूटी-भद्यूनी, फतेहपुर-बेल और भवाली बाईपास मार्ग शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार भीमताल और कालाढूंगी के कुछ क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरीश रावत ने बताई अपनी अंतिम इच्छा, बोले-अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले

24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश, नैनी झील के चैनल पूरी तरह खोले गये

सरोवर नगरी नैनीताल में बीती रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को नैनी झील के चैनल पूरी तरह खोल दिये गये। पिछले 24 घंटे में 150 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

Nainital Weather Update 26 Sept 2026मानसून की विदाई के समय मौसम के हालात इस तरह बिगड़ जाएंगे, इसका एहसास नहीं था। लेकिन बीती रात से यहां मौसम का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। रात लगभग नौ बजे शुरू हुई बारिश शनिवार देर शाम तक जारी रही। इस बीच नगर के नाले उफान पर रहे और लोअर मालरोड में जलभराव हो गया।

विभिन्न नगरों से नगर भ्रमण के लिए पहुंचे सैलानी अपने शहरों को लौटने लगे हैं। बारिश का वेग इतना तेज रहा कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। अधिकांश सैलानी अपने नगरों को वापस लौट चुके हैं। नगर में पर्यटन गतिविधियां ठप हैं। रोजमर्रा के कार्य बाधित रहे और दिहाड़ी मजदूर काम से विरत रहे। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

सिंचाई विभाग के नैनी झील नियंत्रण कक्ष के अवर अभियंता नीरज तिवारी (Neeraj Tiwari) के अनुसार झील के दोनों गेटों से पानी की निकासी बीती रात से शुरू कर दी गयी थी, जो शनिवार को भी जारी रही। 18 इंच पानी की निकासी की जा रही है। जीआईसी (GIC) मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जंगलियागांव में बारिश और कोहरे से आलू की फसल रोगग्रस्त, किसानों की चिंता बढ़ी

नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत जंगलियागांव में बारिश और कोहरे के कारण आलू की फसल पर झुलसा रोग (Blight Disease) लगने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में खेतों में आलू की फसल में फूल आने की अवस्था है और फसल के पकने के लिए धूप आवश्यक है।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल (Radha Kulyal) ने जिलाधिकारी से किसानों के हित में फसल का संयुक्त निरीक्षण (Joint Inspection) कराकर उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान के अनुसार उद्यान, कृषि और राजस्व विभाग से पूर्व में भी संयुक्त निरीक्षण की मांग की गयी थी। लगातार बारिश और कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग बढ़ने से फसल के पूरी तरह नष्ट होने की आशंका है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, पेट फटने से आंतें बाहर आईं, 13 वर्षीय बच्चे की मौत, पिता भी घायल; वीडियो बनाते रहे लोग

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Weather Update 26 Sept 2026) :

Nainital Weather Update 26 Sept 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Maluwatal News, Bhimtal News, Diarrhea Death Nainital, Nainital Rain, Heavy Rainfall Nainital, Nainital Weather, Nainital Roads Closed, Naini Lake Rain, Nainital Tourism, Jungliyagaon Potato Crop, Potato Blight Disease, Uttarakhand Agriculture, Uttarakhand Weather, Nainital Latest News, Nainital heavy rainfall today, Bhimtal diarrhea death news, Nainital roads blocked due to rain, Naini Lake water discharge, Jungliyagaon potato crop disease, Nainital News, Uttarakhand News, Maluwatal News, Bhimtal News, Diarrhea Death Nainital,

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Rain, Heavy Rainfall Nainital, Nainital Weather, Nainital Roads Closed, Naini Lake Rain, Nainital Tourism, Jungliyagaon Potato Crop, Potato Blight Disease, Uttarakhand Agriculture, Uttarakhand Weather, Nainital Latest News, Nainital heavy rainfall today, Bhimtal diarrhea death news, Nainital roads blocked due to rain, Naini Lake water discharge, Jungliyagaon potato crop disease, #NainitalNews #UttarakhandNews #Maluwatal #Bhimtal #NainitalRain #HeavyRainfall #NainitalWeather #NainiLake #NainitalTourism #Jungliyagaon #PotatoCrop #AgricultureNews #RoadsClosed #UttarakhandWeather #NavinSamachar

Leave a Reply