सूचना साक्षरता पर वैश्विक शोध को लेकर हेम चंद्र धौलाखंडी की पीएचडी मौखिक परीक्षा संपन्न
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर (Kumaun University Students News)। कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग (Department of Library and Information Science) के शोधार्थी हेम चंद्र धौलाखंडी (Hem Chandra Dhaulakhandi) ने पीएचडी (PhD) की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। उनका शोध “सूचना साक्षरता पर शोध उत्पादकता का वैश्विक वैज्ञानिक-प्रमाणमितीय विश्लेषण” विषय पर था। उन्होंने शोध कार्य विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक डॉ. युगल जोशी (Dr. Yugal Joshi) के मार्गदर्शन में पूरा किया है।
अंतिम मौखिक परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रोफेसर मीरा कुमारी (Prof. Meera Kumari) ने बाह्य परीक्षक के रूप में प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट (Prof. Satpal Bisht) ने शोधार्थी को बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचना साक्षरता अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे शोध से सूचना के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।
शोध में ‘वेब ऑफ साइंस डेटाबेस’ (Web of Science Database) के आधार पर 1998 से 2024 तक सूचना साक्षरता से संबंधित वैश्विक शोध का वैज्ञानिक-प्रमाणमितीय विश्लेषण किया गया। इसमें शोध प्रकाशनों की वृद्धि, लेखकीय प्रवृत्तियों, शोध सहयोग, उद्धरण प्रभाव, विभिन्न देशों के योगदान और उभरते शोध विषयों का अध्ययन किया गया।
अध्ययन में सूचना साक्षरता से संबंधित शोध गतिविधियों में निरंतर वृद्धि तथा भारत सहित विभिन्न देशों के उल्लेखनीय योगदान का पता चला। शोध के अनुसार सूचना साक्षरता अब केवल पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान तक सीमित न रहकर शिक्षा, शोध, डिजिटल सूचना परिवेश और सामाजिक विकास से जुड़ा व्यापक विषय बन गयी है।
इंटरनेट और सामाजिक माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाओं के बीच सही एवं विश्वसनीय सूचना की पहचान, उसका मूल्यांकन और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने में सूचना साक्षरता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और आम नागरिकों में डिजिटल जागरूकता तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने की क्षमता विकसित की जा सकती है।
शोध के निष्कर्ष भविष्य में पुस्तकालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शोध संगठनों और नीति-निर्माताओं के लिए सूचना साक्षरता कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षण की दिशा तय करने में उपयोगी आधार प्रदान कर सकते हैं। वर्तमान में हेम चंद्र धौलाखंडी बिड़ला संस्थान भीमताल (Birla Institute, Bhimtal) में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
कुविवि के डॉ. जीवन उपाध्याय का दिल्ली विवि में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर नैनीताल (DSB Campus Nainital) स्थित वाणिज्य विभाग (Department of Commerce) में कार्यरत डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय (Dr. Jeevan Chandra Upadhyay) का मैत्रेयी महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय (Maitreyi College, University of Delhi) में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय पिछले लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षण, शोध और विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में योगदान दिया। विभाग में उनकी कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की जाती रही है। उनके दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन को शैक्षणिक क्षेत्र में उनकी मेहनत और उपलब्धियों का परिणाम बताया गया।
डॉ. जीवन के चयन पर वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी (Prof. Atul Joshi) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. जीवन का चयन विभाग के लिए भी गौरव की बात है। सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कामयाबी पर डॉ. आरती पंत (Dr. Aarti Pant), डॉ. विजय कुमार (Dr. Vijay Kumar), डॉ. ममता जोशी (Dr. Mamta Joshi), डॉ. निधि वर्मा (Dr. Nidhi Verma), डॉ. विनोद जोशी (Dr. Vinod Joshi), डॉ. हिमानी जलाल (Dr. Himani Jalal), डॉ. तेजप्रकाश (Dr. Tej Prakash), डॉ. पूजा जोशी पालीवाल (Dr. Pooja Joshi Paliwal), डॉ. रितिशा शर्मा (Dr. Ritisha Sharma), डॉ. मेराज (Dr. Meraj), डॉ. ताबिश (Dr. Tabish), डॉ. पंकज भट्ट (Dr. Pankaj Bhatt) तथा अमनदीप कौर (Amandeep Kaur), दीक्षा पंत (Diksha Pant), हिमांशु बिष्ट (Himanshu Bisht), घनश्याम पालीवाल (Ghanshyam Paliwal) व बिशन (Bishan) आदि ने डॉ. जीवन उपाध्याय को बधाई दी है।
वाणिज्य की छात्रा नीतू गिरी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के डीएसबी परिसर नैनीताल (DSB Campus Nainital) स्थित वाणिज्य विभाग की छात्रा नीतू गिरी (Neetu Giri) ने यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभागीय शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया।
विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी (Prof. Atul Joshi) ने नीतू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी कामयाबी विभाग के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
नीतू गिरी की सफलता पर डॉ. आरती पंत (Dr. Aarti Pant), डॉ. विजय कुमार (Dr. Vijay Kumar), डॉ. ममता जोशी (Dr. Mamta Joshi), डॉ. निधि वर्मा (Dr. Nidhi Verma), डॉ. विनोद जोशी (Dr. Vinod Joshi), डॉ. हिमानी जलाल (Dr. Himani Jalal), डॉ. तेज प्रकाश (Dr. Tej Prakash), डॉ. पूजा जोशी पालीवाल (Dr. Pooja Joshi Paliwal), डॉ. रितिशा शर्मा (Dr. Ritisha Sharma), डॉ. मेराज (Dr. Meraj), डॉ. ताबिश (Dr. Tabish), डॉ. पंकज भट्ट (Dr. Pankaj Bhatt), अमनदीप कौर (Amandeep Kaur), दीक्षा पंत (Diksha Pant), हिमांशु बिष्ट (Himanshu Bisht), घनश्याम पालीवाल (Ghanshyam Paliwal) और बिशन (Bishan) ने भी बधाई दी।
‘हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ कार्यक्रम में 12 विभूतियां होंगी सम्मानित
लेक सिटी वेलफेयर क्लब (Lake City Welfare Club) द्वारा आयोजित ‘हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे गोवर्धन हॉल (Govardhan Hall) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी (Kavita Tripathi) की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन (Dr. Pragati Jain) ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा ‘हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी परंपरा से जोड़ना है, जिससे युवा अपनी संस्कृति से परिचित हो सकें। इस वर्ष समारोह में नगर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण (Shyam Narayan), प्रमुख चिकित्सक डीपी गंगोला (D.P. Gangola), सुदर्शन शाह (Sudarshan Shah), एससी साह जगाती (S.C. Sah Jagati), चेत सिंह बिष्ट (Chet Singh Bisht), गणेश लाल वर्मा (Ganesh Lal Verma), उमा लंबा (Uma Lamba), भगवान प्रसाद लोहनी (Bhagwan Prasad Lohani), आनंद राम आर्य (Anand Ram Arya), जोगिंदर सिंह आनंद (Joginder Singh Anand), अब्दुल रहमान (Abdul Rahman) एवं लीला बिष्ट (Leela Bisht) शामिल हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।
बैठक में मंजू बिष्ट (Manju Bisht), हेमा भट्ट (Hema Bhatt), रानी शाह (Rani Shah), आभा शाह (Abha Shah), जीवंती भट्ट (Jeevanti Bhatt), गीता शाह (Geeta Shah), विनीता पांडे (Vinita Pandey), मधुमिता (Madhumita), दीपा पांडे (Deepa Pandey), रमा भट्ट (Rama Bhatt), रमा लोहनी (Rama Lohani), प्रेमा अधिकारी (Prema Adhikari), दीपिका बिनवाल (Deepika Binwal), निवेदिता मेहरोत्रा (Nivedita Mehrotra), कंचन जोशी (Kanchan Joshi), भावना शाह (Bhavana Shah),
वंदना जोशी (Vandana Joshi), सविता कुलारा (Savita Kulara), दया कुंवर (Daya Kunwar), अमिता शाह (Amita Shah), रेखा पंत (Rekha Pant), रेखा जोशी (Rekha Joshi), ज्योति ढौडियाल (Jyoti Dhaudiyal), मीनू बुडलाकोटी (Meenu Budlakoti), मीनाक्षी कीर्ति (Meenakshi Kirti), डॉ. पल्लवी (Dr. Pallavi), अनुराधा भट्ट (Anuradha Bhatt), तनु सिंह (Tanu Singh) व नीरु साह (Neeru Sah) आदि सदस्य उपस्थित थीं।
मौना में 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक वंदेमातरम् गायन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली (Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan, New Delhi) के निर्देशन में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर मौना (Saraswati Shishu Mandir Mauna) की ओर से श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान में सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के नैनीताल जिला प्रचारक अमित (Amit) मुख्य वक्ता और कमलेश नयाल (Kamlesh Nyal) अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भास्कर महतोलिया (Bhaskar Mahtoliya) एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता अमित ने राष्ट्रीय गीत की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सुबह 11 बजे विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कमलेश नयाल ने आशीर्वचन देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Kumaun University Students News) :
Kumaun University Students News, Nainital News, Kumaun University News, Kumaun University Nainital, Hem Chandra Dhaulakhandi PhD, Information Literacy Research, Global Scientometric Analysis, Jeevan Chandra Upadhyay, Delhi University Assistant Professor, Maitreyi College, UGC NET Neetu Giri, Nainital Commerce Department, Lake City Welfare Club, Our Elders Our Heritage, Vande Mataram 150 Years, Mauna Vande Mataram, Nainital Education News, Uttarakhand Education News,
long tail keywords Kumaun University latest news, Information Literacy PhD research Kumaun University, Nainital university education news, #NainitalNews #KumaunUniversity #KumaunUniversityNews #InformationLiteracy #PhDResearch #ScientometricAnalysis #DelhiUniversity #AssistantProfessor #UGCNET #EducationNews #LakeCityWelfareClub #OurEldersOurHeritage #VandeMataram #Mauna #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।