WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में नए परिवार न्यायालय स्थापित, न्यायाधीशों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की जगह अब जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे परिवार न्यायालय के मामलों की भी सुनवाई
-ऋषिकेश, रुड़की, देहरादून और हरिद्वार के परिवार न्यायालय उच्च न्यायिक सेवा कैडर में अपग्रेड
-राज्य में तीन नए अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के पद भी सृजित
नवीन समाचार, नैनीताल, 21 सितंबर (New Family Courts established-Transfer of Judges)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में नए परिवार न्यायालयों के गठन और न्यायाधीशों के स्थानांतरण को लेकर आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के 5 जुलाई 2024 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में नए परिवार न्यायालय स्थापित किए गए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म-जमानत खारिज, स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता, पालिका कार्यालय पहुंची टेंडर जांच समिति, कर निर्धारण समिति की बैठक, बार भवन के लिए ढाई लाख व जिक्र-ए-हुसैन

इन जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब अपने मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ परिवार न्यायालय के मामलों की भी सुनवाई करेंगे। इससे पहले इन मामलों की सुनवाई सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा की जाती थी। इन अदालतों में लंबित परिवार मामलों को अब जिला न्यायालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।

साथ ही, कुछ परिवार न्यायालयों को उच्च न्यायिक सेवा कैडर में अपग्रेड किया गया है, जिसमें ऋषिकेश, रुड़की, देहरादून और हरिद्वार के परिवार न्यायालय शामिल हैं। इसके अलावा, तीन नए अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश के पद भी सृजित किए गए हैं। 

न्यायाधीशों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण (New Family Courts established-Transfer of Judges)

(New Family Courts established-Transfer of Judges)नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और कार्य में बदलाव किए हैं। इन स्थानांतरणों के तहत कई जिला न्यायाधीशों और अपर जिला न्यायाधीशों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शनिवार को जारी आदेशों के अनुसार सहदेव सिंह को सिविल न्यायालय (सीनियर डिवीजन) देहरादून से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, राजेश्वरी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ऊधमसिंह नगर से सिविल न्यायालय (सीनियर डिवीजन) देहरादून, केदारनाथ जोशी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अल्मोड़ा से न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ऊधमसिंह नगर, शिखा जोशी को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) नैनीताल से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अल्मोड़ा तथा मनोज कुमार सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) देहरादून से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नैनीताल नियुक्त किया गया है।

चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरम सिंह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार विजीलेंस, विंध्यांचल सिंह को नैनीताल से जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली, मनोज गर्ब्याल को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार-न्यायिक से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीपुर, महेश कौशिवा को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रितेश श्रीवास्तव को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीपुर से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार-न्यायिक बनाया गया है। 

इसी तरह धर्मेंद्र अधिकारी को तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश से द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, मदन राम चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून से तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अंजली बेंजवाल पंचम जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून से चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून व रमेश सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की बनाया गया है। इसी तरह राहुल श्रीवास्तव को ऋषिकेश से सिविल जज सीनियर डिवीजन देहरादून, रिंकी साहनी को देहरादून से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून बनाया गया है। 

वहीं सैयद गुफरान को देहरादून से देहरादून का सीजेएम, संदीप भंडारी को प्रथम अतिरिक्त सीजेएम देहरादून को द्वितीय अतिरिक्त सीजेएम देहरादून बनाया गया है। इसी तरह अनीता कुमारी, इमरान मोहम्मद खान, अमित कुमार, कपिल कुमार, ममता पंत, अनामिका, धर्मेंद्र शाह, शाहिस्ता बानो व सचिन कुमार के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया है। इन सभी स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

इन सभी स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उच्च न्यायालय ने यह कदम न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाने और न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के लिए उठाया है। (New Family Courts established-Transfer of Judges)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून का 'दूध देने वाला बकरा' बना कौतूहल, विशेषज्ञ बोले- चमत्कार नहीं, दुर्लभ हार्मोनल स्थिति

(New Family Courts established-Transfer of Judges, High Court News, Court News, Uttarakhand, Transfers, Transfer of judges, New family courts established in Bageshwar, Chamoli, Champawat, Pithoragarh, Rudraprayag, Uttarkashi, districts, large scale transfer of judges in Uttarakhand,)

Leave a Reply