-दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 18 जून 2026 (Uttarkashi-9 Year-Girl Raped by Minor)। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र के एक गांव में एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक किशोर पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
किशोरी की आपबीती और पिता की शिकायत
पुलिस के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। 9 वर्षीय बालिका खून से सने कपड़ों में घर पहुंची, और उसने एक किशोर द्वारा उसके साथ की गई करतूत बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बालिका और एक किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किशोर बालिका को मंदिर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला उस समय सामने आया जब बालिका के पिता मजदूरी से घर लौटे और उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था में देखा। पूछताछ करने पर बालिका ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय पुरोला ले गए तथा पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा है।
पुलिस का पक्ष
थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्ष यानी पीडिता व आरोपित नाबालिग हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा किशोर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Uttarkashi-9 Year-Girl Raped by Minor) :
Uttarkashi-9 Year-Girl Raped by Minor, Uttarakhand News, Uttarkashi News, Purola News, Crime News, Law News, Child Safety News, Minor Girl Assault Case Uttarkashi, Purola Police Investigation Case, Child Protection Case Uttarakhand, Juvenile Crime Investigation Purola, Minor Victim Medical Examination Uttarkashi, POCSO Act Investigation Uttarakhand, Child Welfare Case Purola Area, Uttarkashi Police Legal Action, Sensitive Crime Probe Uttarakhand, Rural Child Safety Case India, #Uttarkashi #Purola #UttarakhandNews #CrimeNews #LawNews #ChildSafety #POCSO #PoliceInvestigation #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #LegalNews #WomenAndChildSafety #LatestNews #UttarkashiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
