नैनीताल में बीएसएनएल के 20 4जी मोबाइल टावरो के लिए भूमि आवंटित…

-जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जारी किए आदेश, प्रति टावर 2000 वर्ग फुट भूमि आवंटित। नवीन समाचार, नैनीताल, 23 दिसंबर 2022। नैनीताल जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय दूरसंचार निगम के 20 मोबाइल टावरों के लिए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने प्रति टावर 2000 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित … Read more

बड़ा मामला: उत्तराखंड के डीजीपी के नाम से रंगदारी मांगे जाने का मामला आया सामने

नवीन समाचार, देहरादून, 5 दिसंबर 2022। देश-प्रदेश में साइबर अपराधी बुरी तरह से सक्रिय हैं। अब उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किसी ने ट्रूकॉलर की प्रोफाइल पर डीजीपी अशोक कुमार की एक अन्य आईपीएस अधिकारी के मिलते … Read more

आपका कोना में आज : कितना अंधेरा है ना ‘ए खुदा’

(‘नवीन समाचार’ के इस ‘आपका कोना’ स्तंभ में हम ‘नवीन समाचार’ के पाठकों की कविताएं, लेख, विचार आदि प्रकाशित करते हैं। यदि आप भी ‘नवीन समाचार’ के माध्यम से अपने विचार, कविता-लेख आदि प्रकाशित कर हमारे अन्य पाठकों तक पहुंचना चाहते हैं तो हमें अपने विचार, कविता या लेख आदि अधिकतम 500 शब्दों में हमारे … Read more

नई पहल : होम स्टे क्लस्टर्स में अपने खर्च पर रात्रि प्रवास करेंगे जिले के अधिकारी: डीएम ने दिए निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 15 नवंबर 2022। जिला प्रशासन नैनीताल की नवीन पहल के अंतर्गत जनपद नैनीताल के चयनित ग्रामों में विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारी अपने खर्च पर होम स्टे में रात्रि निवास करेंगे और धरातल पर उतर कर कार्य करेंगे। ऐसा करने से न केवल उन्हें जमीनी हकीकत का ज्ञान होगा, … Read more

आंचल डेयरी ने 3 बार बढ़ाने के बाद अब अपने इतिहास में दूध और दूध उत्पादों के दाम घटाए, जानें नई कीमतें और वजह… (Aanchal Milk Rates)

(Uttarakhand-Aanchal Milk-Milk Product Price Hike

Aanchal Milk Rates

नैनीताल क्लब में बिजली के तारों और वाहनों पर गिरा विशाल पेड़…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 जुलाई 2022। सोमवार शाक करीब सात बजे बिन वर्षा के ही राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में एक पूर्व से पॉपुलर के सूखे पेड़ की विशाल पेड़ का मोटा हिस्सा टूट कर बिजली के तारों और वहां खड़े वाहनों के ऊपर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की … Read more

सफाई कर्मचारी संघ ने नैनीताल बैंक प्रबंधन के खिलाफ निकाला पैदल मार्च, किया विरोध-प्रदर्शन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जून 2022। नैनीताल बैंक के द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बरती जा रही अनियमितता पर सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रभारी विशाल बिरला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, और नैनीताल बैंक के आक्रोशित … Read more

डाक विभाग की दो अच्छी व बुरी खबरें

प्रधान डाकघर में मिलेगी क्यूआर कोड से नगदी रहित लेनदेन की सुविधा
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मई 2022। नगर के मल्लीताल स्थित प्रधान डाकघर में डाक एवं मेल सेवाओं के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगदी रहित क्यूआर कोड सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के लागू होने से अब उपभोक्ता पोस्ट आफिस में बिना नगदी के ही रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट, टिकट लेने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। डाकपाल आईके दास ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहह सभी प्रधान डाकघरों में लागू हो रही इस सुविधा के लागू होने से उपभोक्ताओं को कई बार खुले पैंसों की होने वाली दिक्कत भी नहीं होगी, साथ ही समय की बचत भी होगी।

पत्रिकाओं के पतों पर न पहुंचने से खराब हो रही डाक विभाग की छवि
नैनीताल। डाक विभाग जहां एक ओर आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है, और पुराने दौर की तरह चिट्ठियां भेजने का काम भी बेहद सीमित हो गया है। इसके बावदजूद डाक विभाग के माध्यम से गैर पंजीकृत चिट्ठियों के गंतव्य तक पहुंचने में काफी समस्याएं आ रही हैं।

खासकर डाक पंजीयन की सुविधा युक्त पत्र-पत्रिकाओं के सामने इस कारण बड़ी समस्या आ रही है। कुमाऊं मंडल से प्रकाशित होने वाली दो प्रमुख पत्रिकाओं कुमगढ़ एवं पहरू डाक विभाग की ओर से आ रही इन समस्याओं के कारण बुरी तरह से परेशान हैं। उनके द्वारा अपने ग्राहकों को नियमानुसार पूरे टिकट लगाकर भेजी जा रही पत्रिकाएं अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यहां तक कि अपने ही जनपद में भी पत्रिकाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।

कुमगढ़ पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी ‘देवांशु’ ने बताया कि काठगोदाम या हल्द्वानी के डाकघरों में डाली जा रही पत्रिकाएं नैनीताल, भवाली, भीमताल या रामनगर के ग्राहकों को भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उधर अल्मोड़ा से प्रकाशित पहरू पत्रिका के संपादक हयात सिंह रावत ने बताया कि उनकी पत्रिका भी कई बार विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर व रुद्रपुर के ग्राहकों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे पत्रिकाओं के साथ ही डाक विभाग की छवि भी खराब हो रही है। इस बारे में प्रवर अधीक्षक डाकघर हरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में 100 वर्ष से पुरानी ऐतिहासिक धरोहर का किया गया संरक्षण

Letter Box
नए रंगरोगन के बाद नगर का एक ऐतिहासिक लेटर बॉक्स।

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 19 अगस्त 2021। डाक विभाग ने जिला व मंडल मुख्यालय में लगी लेटर बॉक्स यानी पत्र पेटियों के जीर्णोद्धार की पहल की गई है। नगर के मल्लीताल स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस के तत्वावधान में नगर में बचे 13 पत्र पेटिकाओं की लंबे समय बाद मरम्मत व रंग-रोगन किया गया है।

नगर के नैनीताल हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर इंद्र कुमार दास ने बताया कि नगर में कई पत्र पेटियां अंग्रेजी दौर की एवं 100 वर्ष से भी पुरानी यानी ऐतिहासिक और विरासत महत्व की हैं। पूर्व में नगर में 23 पत्र पेटियां थीं, किंतु कई स्वयं एवं कई असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्र्रस्त किए जाने के कारण वर्तमान में केवल 13 पेटियां बची हैं।

इनमें भी लोग पत्रों की जगह कूड़ा व पत्थर डाल देते हैं। पत्रों का चलन कम होने के बावजूद अब भी यदाकदा इनकी उपयोगिता बनी हुई है। श्री दास ने जनता से अपील की है कि वह इन ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण और सदुपयोग करें। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : आज से अस्तित्व में आ गया देश का सबसे बड़ा बैंक, मिलेगा 1.5 फ़ीसद अधिक ब्याज

जी हां, आज से देश का सबसे बड़ा बैंक ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ अस्तित्व में आ गया है। भारतीय डाक विभाग केे अधीन इस बैंक की स्वतः ही देश भर में मौजूद डाक घरों के रूप मेंं सर्वाधिक 650 बड़े केंद्र व  1.55 लाख डाकघर विरासत में मिलने जा रही हैं। इसके अलावा इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक की एक तय समय के अंदर 5,000 एटीएम भी शुरू करने की भी योजना है।

ख़ास बात यह भी है कि इस बैंक में सामान्‍य बचत जमा से 1.5 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा, और यह पेटीएम के बाद तीसरा ऐसा पेमेंट बैंक होगा। अप्रैल से पूरे देश में इसका नेटवर्क काम करना शुरू करेगा।

पूर्व आलेख: उत्तराखंड के डाकघरों में भी अब मिलेंगी अत्याधुनिक ‘ई-बैंकिंग’ सुविधाएं

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए इमेज परिणाम

-राज्य के हर जिले में मार्च तक ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ खोलने की तैयारी
-राज्य भर में 2700 से अधिक डाकघरों के जरिए दूरस्थ गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगी मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग तथा डेबिट कार्ड के साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं
-अधिकतम एक लाख रुपए तक रखे जा सकेंगे इस ‘खर्चे वाले खाते’ में
नवीन जोशी, नैनीताल। एक दौर में ‘मनीऑर्डर अर्थव्यवस्था’ के दौर में राज्य की आर्थिकी को अपने कंधों पर थामने वाले उत्तराखंड के डाकघर एक बार उसी संदर्भ में मुख्य भूमिका में आने जा रहे हैं। राज्य के समस्त बैंकों से अधिक संख्या में मौजूद डाकघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वित्तीय समावेशन यानी हर व्यक्ति तक अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक युक्त मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बनने जा रहे हैं। योजना के तहत आगामी मार्च माह से उत्तराखंड के सभी जिलों में एक-एक यानी कुल 13 शाखाएं खुलने जा रही हैं, जो आगे ग्रामीण डाकघरों से जुड़कर अपने खाताधारकों को उनके घर पर अत्याधुनिक डिजिटल ई-बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

Read more

हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अप्रैल 2022। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती गुरुवार को देश-प्रदेश के साथ जिला व मंडल मुख्यालय में भी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर यहां राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बाबा साहेब की तल्लीताल दर्शन घर पार्क स्थित विशाल … Read more

उत्तराखंडः एनएच घोटाले का जिन्न फिर बोतल से बाहर, एनएचएआई के अधिकारी के घर आज की गई छापेमारी

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 मार्च 2022। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने राजधानी देहरादून में तीन स्थानों पर छापेमारी की। इसमें एनएचएआई के एक बड़े अधिकारी के यहां से सीबीआई ने बैंक से जुड़े दस्तावेजों के साथ अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सीबीआई की टीम सबसे … Read more

स्ट्रीट लाइटें बंद होने पर सभासद ने दी हाईकोर्ट जाने की धमकी

virodh Protestडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 मार्च 2022। नगर पालिका के अंतर्गत स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से नहीं जल रही हैं। बताया गया है कि विद्युत विभाग ने नगर पालिका पर स्ट्रीट लाइटों के करीब सवा तीन करोड़ के विद्युत बिल का भुगतान न करने के कारण संयोजन काट दिया है।

IMG 20190628 010651इधर नगर पालिका के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा है कि उनका क्षेत्र 90 फीसद दुर्गम है। यदि तीन दिन के भीतर लाइटें नहीं जलती हैं तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : केएमवीएन-जीएमवीएन महासंघ ने पकड़ी आंदोलन की राह

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अगस्त 2021। कोरोना काल में केएमवीएन यानी कुमाऊं मंडल विकास निगम और जीएमवीएन यानी गढ़वाल मंडल विकास निगम को हुए आर्थिक नुकसान के चलते दोनों निगमों को 50-50 करोड़ देने, दोनों निगमों का एकीकरण कर पर्यटन परिषद में समायोजित करने, संविदा कर्मचारियों का नियमित कर्मियों की भांति सामूहिक बीमा, पदोन्नति, एफएलटू, खनन निगम को देने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिथौरागढ़ व पौड़ी जिले से आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। महासंघ पदाधिकारियों की रायशुमारी से दोनों मंडलों में कार्यक्रम तय किए गए हैं। 28 अगस्त को चम्पावत व रुद्रप्रयाग, 31 अगस्त को अल्मोड़ा व टिहरी, 2 सितंबर को नैनीताल व चमोली, 4 सितंबर को बागेश्वर व उत्तरकाशी, 6 सितंबर को ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार तथा 7 सितंबर को देहरादून में 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगों का निस्तारण न होने पर 10 सितंबर को सभी जिलों में दिन में 1 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार व शासन नहीं जागा तो 12 सितंबर से निगम मुख्यालय नैनीताल व देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। कर्मचारी व निगम हित में निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : विद्यालय में पार्किंग निर्माण के समर्थन में उतरे तल्लीताल के व्यापारी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जुलाई 2021। तल्लीताल में जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रस्तावित पार्किंग को लेकर शिक्षकों व आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी इस पार्किंग के समर्थन में उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यवसायियों ने तल्लीताल गांधी मूर्ति के नीचे व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह के नेतृत्व में पार्किंग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि तल्लीताल क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहां सैलानी नहीं रुकते हैं। इस कारण नगर में सैलानियों की भीड़ उमड़ने के बावजूद तल्लीताल बाजार क्षेत्र में सैलानियों का सन्नाटा रहता है। इससे यहां के व्यापारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। प्रशासन ने बंद पड़े विद्यालय में पार्किंग बनाने की जो पहल की है, व्यापारी उसके साथ हैं। उन्होंने इसके अलावा भी तल्लीताल क्षेत्र में और भी पार्किंग विकसित करने के लिए अन्य पार्किंग स्थल में बनाये जाने की जरूरत है, लिहाजा उन्होंने क्षेत्र में नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर उनका निर्माण करने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के सचिव अमनदीप सिंह ‘सनी’, ममता जोशी, हेमंत रुबाली, नासिर खान, राजेंद्र मनराल, फैसल कुरैशी, मयंक साह, मोहित साह, नासिर खान, सभासद प्रेमा अधिकारी, गुड्डू खान, अमित साह सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : पत्नी से पुलिस कर्मियों द्वारा की गई कथित अभद्रता के खिलाफ इंसाफ की मांग पर आमरण अनशन पर बैठा युवक

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मार्च 2021। जनपद के कोटाबाग में एक युवक के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना है। वीरेंद्र सिंह मयाल उर्फ बिरजू मयाल की ओर से इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार युवक का कहना है कि पिछले वर्ष कोटाबाग चौकी के एक आरक्षी बिना वर्दी के उससे मारपीट की और उसके बचाव में आई उसकी पत्नी सरिता से हाथ लगाकर अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पर कोटाबाग के चौकी प्रभारी ने भी उसके साथ अभद्रता की। उसके साथ पुलिस चौकी में भी मारपीट की गई। वहीं बिना उसकी मेडिकल जांच के उसकी दिगागी हालत खराब बताई गई।

वीडियो में उसने जनपद की एसएसपी द्वारा पूछताछ के लिए दो बार बुलाये जाने के बावजूद उसकी गुहार न सुनने का आरोप लगाया है, तथा क्षेत्रीय विधायक काबीना मंत्री बंशीधर भगत से लेकर कालाढुंगी विधानसभा के प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। युवक का कहना है कि वह अपने घर की छत पर बैठा है और सीढ़ी भी ऊपर उठा ली है, ताकि कोई उस तक न पहुंच पाए। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : शिक्षकों को गालियां देने वाले आरोपित पीटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, शिक्षक अटैच, 2 दिन से पढाई चौपट..

भद्रकोट के सभी शिक्षक बीईओ कार्यालय में अटैच, सीईओ ने जारी किए आदेश, शिक्षक संगठन में उबाल

दान सिंह लोधियाल @ नवीन समाचार, धानाचूली, 2 अप्रैल 2019। नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के दूरस्थ विद्यालय भद्रकोट के शिक्षकों ने पीटीए यानी अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पर जान से मारने और गाली गलौच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में शिक्षक संघ के बढ़ते दबाव के कारण सीईओ नैनीताल ने मामला ठंडा होने तक विद्यालय के सभी शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा के कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दे दिए है। वही प्रभारी प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षको द्वारा आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। शिक्षक और अभिभावकों की इस लड़ाई में विद्यालय के 31 बच्चों की पढ़ाई दूसरे दिन भी ठप रही और इसके आगे भी मामला ठंडा पड़ने तक ठप ही रहने की संभावना है। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल व प्राथमिक शिक्षक संघ धारी ने पीटीए अध्यक्ष द्वारा की गई घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते कार्यवाही की मांग की है।

उल्लेखनीय है राउमावि भद्रकोट ओखलकांडा के पीटीए अध्यक्ष मोहन परगाई पर 29 मार्च को शिक्षको के साथ गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो व वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर विद्यालय के सभी शिक्षको ने अपनी सुरक्षा की बात कह तहरीर दी है। जिस पर भद्रकोट के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने कार्यवाही करते हुए शांति भंग की धारा में पीटीए अध्यक्ष का चालान काट दिया था। वही दबाव बढ़ने पर प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज पांडेय द्वारा मोहन परगाई के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। आगे कोर्ट से आदेश लेकर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। देवतल्ला ने बताया कल बुधवार से स्कूल खोला जाएगा। उधर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। वही धारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने इस घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया हालात सामान्य होने तक सभी शिक्षको को बीईओ कार्यालय ओखलकांडा में उपस्थित रहने को कहा गया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : यहां शिक्षक को सस्पेंड करने से भड़के बच्चों ने खुद को कक्षा में किया बंद, पढ़ें पूरा मामला…

नवीन समाचार, रामनगर, 9 दिसंबर। पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में एक शिक्षक को निलंबित करने से भड़के बच्चों ने खुद को क्लास में बंद कर जमकर हंगामा किया।बमुश्किल दरवाजा खुलवाने के बाद भी छात्र नहीं माने और उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पीरुमदारा पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

काशीपुर वैशाली कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर थेरेसा ने यूनियनबाजी करने, स्कूल में शिक्षक का बर्थडे मनाने जैसी बातों से नाराज होकर मनप्रीत सिंह को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। शनिवार सुबह जब मनप्रीत स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल से चले जाने को कहा। इसकी भनक लगते ही कुछ स्कूली बच्चों ने अपने आप को क्लास में बंद कर लिया। किसी तरह से बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया लेकिन बच्चे शिक्षक  का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास भी किया।  सूचना पर पीरुमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन जोशी, महिला दरोगा सीमा आर्या मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार को स्कूल के शिक्षक और कमेटी के लोग मिलकर बच्चों की बात को सुनेंगे और मामले को निपटाने का प्रयास करेंगे। जुलाई में भी स्कूल के एक शिक्षक और अभिभावक का विवाद हुआ था। इस मामले में स्कूल के सभी शिक्षकों ने मिलकर साथ दिया। उसी दिन से स्कूल की प्रिंसिपल उनसे नाराज थीं और उसके चलते उनको सस्पेंड कर दिया गया।

– मनप्रीत, निलंबित शिक्षकशिक्षक मनप्रीत स्कूल में यूनियनबाजी कर रहे थे और स्कूल में बिना अनुमति के अपना बर्थ डे सेलीब्रेट कर रहे थे। इससे अन्य शिक्षकों में गलत भावनाएं पैदा हो रहीं थीं, इसके लिए उनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, इसलिए उनको 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
– सिस्टर थेरेसा, प्रिंसिपल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दिया घरेलू गैस सिलेंडरों का ‘अंतिम सस्कार’, जानें क्यों और कहाँ ?

हल्द्वानी, 4 अक्टूबर 2018। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अनूठे तरह से विरोध प्रदर्शन किया। काग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंदोलन स्थल बुद्ध पार्क पहुंचे, और अनोखे अंदाज में रसोई गैस सिलेंडरों को माला पहनाकर उनके सामने अगरबत्ती व दिया जलाकर उन्हें मृतकों की तरह श्रद्धांजलि दी, साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा, और लकड़ी वाले पुराने चूल्हे का भी उपयोग किया, और इस तरह संदेश दिया कि मानो घरेलू गैस सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी दिवंगत हो गये हों।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ काग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा मोदी सरकार अच्छे दिनों की बात करती है, जबकि अच्छे दिन भाजपा की सरकार के आने के साथ ही खत्म हो गये थे। मोदी राज में जनता बुरे दिनों से जूझ रही है। 350 रुपये वाला सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाने को बेसब्री इन्तजार कर रही है। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व हृदयेश कुमार, सचिन राठौर, सलीम सिद्दीकी आदि ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में सतीश पाल, जमील कुरैशी, ममता गौड़, देवकी देवी, तलत एहतेशाम, रईस मसूदी, हिमांशु गाँधी, योगेश कबडवाल, मो. असलम, चम्पा सक्सेना, विनोद कांडपाल, रवि सागर, प्रेमा देवी, संजय आर्या, जीत सिंह, मो. इमरान, हरीश आर्या, नजीम अंसारी, नीलम वर्मा, उमा बिष्ट, शांति देवी, नत्थो देवी, मंजू देवी, राहुल राठौर, गोपाल सिंह, आशा देवी, अंजलि आर्या, गुडूडी कश्यप, नवीन आर्या, जगदीश राम आर्या व अतुल कुमार आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस बारे में नीचे कमेंट कर यह भी बताएं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को आप कितना सही या गलत या औचित्यपूर्ण मानते हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में हुआ केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ऐलान-ए-जंग, 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में गरजेंगे देश भर के राज्य कर्मचारी

IMG 20180922 191445 IMG 20180922 191602नैनीताल, 22 सितंबर 2018। पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतनमान के भत्तों का भुगतान व आउट सोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग पर अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन आगामी 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन करेगा। शनिवार को महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों की कई लंबित समस्याओं के संबंध में मुख्यालय स्थित श्री राम सेवक सभा भवन मल्लीताल में हुई फेडरेशन की पूर्व निर्धारित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सरकार से मांग की कि बैंकों से ऋण लेने वो बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करें। उनसे 50 फीसद धनराशि भी वसूल हो जाये तो देश की जनता को निःशुल्क शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं दी जा सकती हैं। विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग भी की गयी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रेम सिंह ने वर्ष 1966 से लेकर अब तक के कर्मचारी संगठनों का इतिहास रखा। फेडरेशन के ज्योति प्रकाश पांडेय व डा. बृजलाल तिवारी व एसपी सिंह आदि ने संगठन की एकता पर जोर देते हुए मांगों को दोहराया। बैठक में फेडरेशन के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती और उत्तराखंड फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मंत्री भगोत सिंह जंतवाल, लोनिवि कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक डा. बृज लाल तिवारी व सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री ज्योति प्रकाश पांडे, बरेली जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार भसीन, महामंत्री अजय गुप्ता, बरेली जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला मंत्री विकास सक्सेना, ज्योति प्रकाश पांडे, भसर प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नौलिया, चंद्रमणि भट्ट, श्याम सिंह रावत, पुष्कर सिंह, प्रवीण साह, रमेश लाल, ललित पांडे, मंजूर हुसैन सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, यूएसनगर आदि से आये कर्मचारी नेता शामिल हुए। कई विभागीय कर्मचारियों को इस बैठक में न आने देने पर संबंधित विभागों की निंदा भी की गयी।

Read more

निर्मल पांडे की आज 12वीं पुण्यतिथि पर विशेष : बड़े शौक से तुम्हें सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्तां कहते-कहते…  

–नर्सरी स्कूल से हॉलीवुड तक का कठिन सफर तय किया था निर्मल ने डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 18 फरवरी 2022। कला की नगरी कहे जाने वाले नैनीताल के बहुत छोटे से मॉल रोड स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित नर्सरी स्कूल से हिन्दी में ककहरा सीखने वाला बालक 47 वर्ष की अल्पायु में … Read more

ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में नैनीताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, झारखंड व उड़ीसा के बच्चे छाये…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जून 2021। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राणी उद्यान नैनीताल द्वारा आयोजित कराई गई ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। घोषित किए गए परिणामों के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल हुए करीब 250 प्रतिभागियों में से कक्षा दो से पांच से ग्रुप 1 में आर्यमान बिड़ला हल्द्वानी के प्रबल रौतेला को प्रथम, सिंथिया स्कूल हल्द्वानी के पंकज सिंह को द्वितीय, संजना सोरागी को तृतीय व बीएसएसवी मल्लीताल के हर्षित अधिकारी को सांत्वना, कक्षा 6 से 8 से ग्रुप 2 में निर्मला कॉन्वेंट काठगोदाम की रिद्धि जोशी को प्रथम, सेंट मेरी नैनीताल की संस्कृति पांडे को द्वितीय, यूनिवर्सल स्कूल हल्द्वानी की सिमरन को तृतीय व डीएवी पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर उड़ीसा को संात्वना तथा कक्षा 9 से 12 के ग्रुप 3 के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल जमशेदपुर झारखंड के आयुष कुमार झा को प्रथम, बुवी जगबंधु स्कूल भुवनेश्वर उड़ीसा की आइशा पांडा को द्वितीय, सिंथिया पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की अंजली ढैला को तृतीय व सेंट मेरी नैनीताल की पावनी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें : अब ‘आधी गोद’ भी लिये जा सकेंगे नैनीताल जू के पशु-पक्षी, रेड पांडा के विदेशी संबंध बनाने की योजना…

Nainital Zooनवीन समाचार, नैनीताल, 9 अगस्त 2019। नैनीताल प्राणी उद्यान में रहने वाले पशु-पक्षिओं को अब उनके नियत अंगीकरण शुल्क की आधा धनराशि जमा करके आधा भी अंगीकृत किया जा सकेगा। शुक्रवार को चिड़ियाघर प्रबंधन सोसाइटी की आईएएस अधिकारी आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में वन्य जन्तु अंगीकरण योजना में परिवर्तन कर अब यह प्रावधान किया गया। बताया गया है कि अंगीकरण शुल्क अधिक होने के कारण कई लोग चाहकर भी पशु-पक्षियों को अंगीकृत नहीं कर पाते थे, इसलिए प्राविधान में परिवर्तन किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद अधिक लोग पशु-पक्षिओं को अंगीकृत करने क अलए आगे आएंगे और नैनीताल प्राणि उद्यान की आय में वृद्धि होगी व पशु-पक्षियों की बेहतर देखभाल हो सकेगी।
इसके अतिरिक्त बैठक मे ‘जू सोसाइटी’ में प्राप्त आय व व्यय में सामंजस्य रखने को कहा गया। नैनीताल जू में निर्माणाधीन इण्टरप्रिटेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। महत्वपूर्ण वन्य जीव जैसे रेड पाण्डा के अर्न्तराष्ट्रीय विनिमय विधिवत अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा लिये गये निर्णयों पर सहमति दी गयी। अंत में अध्यक्ष ने प्राणी उद्यान का भ्रमण किया, तथा प्राणी उद्यान में वन्य प्राणियों के रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था, जू कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की। इसके साथ ही हल्द्वानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय जू की शासकीय निकाय की वार्षिक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठकों में डा. विवेक पांडे, डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, डा. पराग मधुकर धकाते, नितीश मणि त्रिपाठी, बीजू लाल टीआर, सुनील कुमार मीणा, एसएस जंगपांगी, दिनेश चंद्र साह, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व ममता चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रेड पांडा के दूसरे रक्त संबंध में प्रजनन हेतु अंतर्राष्ट्रीय विनिमय पर भी हुई चर्चा

red panda
बड़े हो गए हें रेड पांडा के बच्चे (04.10.2015)

नैनीताल। बैठक में बताया गया है कि नैनीताल जू में रेड पांडा के जोड़े दो-तीन बार प्रजनन कर चुके हैं, तथा उनकी पर्याप्त संख्या हो गयी है। आगे इनके दूसरे रक्त संबंध में प्रजनन के लिए इन्हें बाहरी साथी उपलब्ध कराने जरूरी हैं, क्योंकि भारत में नैनीताल के अलावा दार्जिलिंग के चिड़ियाघर में ही दार्जिलिंग में ही रेड पांडा हैं एवं यहां दार्जिलिंग से ही इन्हें लाया गया है, इस प्रकार दोनों जगह मौजूद रेड पांडा एक ही रक्त संबंध के हैं। लिहाजा कहा गया कि विधिवत अनुमति प्राप्त करके ही इनका अंतर्राष्ट्रीय विनिमय किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : वन विभाग ने पथरीले पहाड़ पर उगाया ‘हिमालयन बॉटनिकल गार्डन’

तत्कालीन वन वर्धनिक उत्तराखंड मनोज चंद्रन ने 350 हेक्टेयर क्षेत्रफल को केवल 90.5 लाख रुपए से किया सबसे बड़े जीवंत जैव संग्रहालय के रूप में
नवीन जोशी, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में बीते एक दशक में एक ऐसा नया पर्यटन स्थल विकसित हो गया है, जो कभी पथरीला पहाड़ हुआ करता है, और यहां के मजबूत पत्थरों से नगर में अंग्रेजी दौर में घरों-बंगलों का निर्माण किया जाता था। इस पथरीले पहाड़ पर वन विभाग ने बीते करीब 12-13 वर्षों में प्रदेश का अपनी तरह का इकलौता व अनूठा जीवंत जैव विविधता से समृद्ध संग्रहालय-हरबेरियम ‘उगा’ दिया है, जिसमें इतनी अधिक खाशियतें हैं कि नगर के दूर होने के बावजूद इन्हें देखने के लिए हर वर्ष लाखों सैलानी भी यहां आ रहे हैं।

Read more

प्रभारी मंत्री बंशीधर से अस्पताल संचालक ने लड़ाई जुबान, कहा, वह अपराधी नहीं जो खड़े कर किया जा रहा है जवाब तलब….

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 मई 2021। राज्य के पीपीडी मोड में चल रहे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में दल-बल के साथ छापा मारने पहुंचे जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत को मंगलवार को चिकित्सालय के संचालक डॉ. दीपक गोयल जुबान लड़ाते हुए अड़ गए। इससे माहौल गरमा गया। संचालक ने यहां तक कह दिया, … Read more

उत्तराखंड में फिर ‘बलूनी है तो मुमकिन है!’: राज्य को मिल सकता है टाटा से बड़ा तोहफा..

नवीन समाचार, नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2020। उत्तराखंड को जल्द ही कैंसर इंस्टीट्यूट के रूप में एक बड़ी सौगात मिल सकती है।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसके लिए पहल की है।

उल्लेखनीय है कि बलूनी पिछले दिनों कैंसर से ग्रस्त हो गए थे। इस दौरान मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट मैं उनका उपचार हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ही उनके मन में विचार आया था कि उत्तराखंड के आम लोगों के लिए भी इस तरह की सुविधा होनी चाहिए तभी उन्होंने टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा से इस इंस्टीट्यूट की शाखा उत्तराखंड में खोलने की बात कही, जिस पर ही उन्हें रतनजी टाटा की ओर से खत लिख कर भरोसा दिलाया गया है। अनिल बलूनी ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर भी दी है।

जानकारी के मुताबिक टाटा ग्रुप ने इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द कैंसर इंस्टीट्यूट का तोहफा राज्य को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : अब नैनीताल-मसूरी वालों का दिल जीतने की राह पर बलूनी

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 मार्च 2019। राज्य सभा सांसद बनने के बाद छोटी सी अवधि में ही पूरे राज्यवासियों के दिलों पर छा गये और वास्तव में ‘सांसद’ पद की उपयोगिता साबित करने वाले अनिल बलूनी अब प्रदेश की दो पर्वतीय पर्यटन नगरों-नैनीताल व मसूरी वासियों का दिल जीतने की राह पर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बलूनी ने अपने फेसबुक खाते के जरिये सूचना दी है ‘मसूरी की पेयजल योजना स्वीकृत और नैनीताल की 333 करोड़ की योजना पर कार्य जारी, माननीय प्रधानमंत्री जी का शत-शत अभिनंदन!!’ साथ ही एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने 25 दिसंबर को बताया था कि मसूरी व नैनीताल की पेयजल समस्या के लिए प्रयासरत हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए अवगत करा रहे हैं कि प्रधानमंत्री की विशेष निधि से मसूरी के पेयजल संकट के समाधान के लिए 187 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ रुपये जारी भी कर दिये गये हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।

यह भी पढ़ें : अब उत्तराखंड को दुनिया के सामने पेश करने को प्रसून जोशी से मिले बलूनी, ले लिया एक वादा..

Anil Baluni Prasoon Joshiनवीन समाचार, नैनीताल, 3 मार्च 2019 । राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी लगातार उत्तराखंड के उत्थान  के लिए नई पहल  करते  जा रहे हैं  इसी कड़ी में  बलूनी ने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और भारतीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से भेंट की है। अनिल बलूनी ने प्रसून जोशी से अनुरोध किया कि वे उत्तराखंड में पर्यटन के विकास हेतु एक ऐसा प्रेरक गीत लिखें कि पर्यटन और तीर्थाटन हेतु देश-विदेश के सैलानी और श्रद्धालु उत्तराखंड आयें। इससे जनता उत्तराखंड को देखेगी और उत्तराखंड से पलायन रुकेगा। अनिल बलूनी ने कहा, हमें गर्व है कि देवभूमि के बेटे प्रसून जोशी ने अपनी कलम से उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।  माना जा रहा है कि प्रसून जोशी ने बलूनी केेेे अनुरोध पर उत्तराखंड के लिए एक सुंदर गीत लिखने का मन बना लिया है।

 यह भी पढ़ें : बलूनी ने फिर की ऐसी पहल कि तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे विरोधी भी

-बलूनी ने कहा-उद्घाटन का इंतजार न करें, जनता के लिए शुरू करें नई योजनाएंं, इसे कहां जा रहा है बदलती राजनीति का संकेत

-बलूनी की सांसद निधि से लगभग पूर्ण हो चुके कोटद्वार व उत्तरकाशी आईसीयू एवं वेंटिलेटर सेंटर

नवीन समाचार, नैनीताल, 25 फरवरी 2019 ।राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से लगभग पूर्ण हो चुके कोटद्वार और उत्तरकाशी आईसीयू एवं वेंटीलेटर सेंटरों के उद्घाटन का इंतजार किए बगैर शुरू कर देने को कहा है।अनिल बलूनी ने कोटद्वार और उत्तरकाशी आईसीयू एवं वेंटीलेटर सेंटरों के बाबत में प्रदेश के स्वास्य सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि आईसीयू सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही उद्घाटन की औपचारिकता की प्रतीक्षा करने के बजाय तत्काल उसे जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाए।सांसद बलूनी ने कहा की जनता के धन से जनता के लिए तैयार की गई सुविधा तत्काल जनता की सेवा में समर्पित हो जानी चाहिए। हमें शिलान्यास, उद्घाटन आदि की औपचारिकताओं से ऊपर उठ कर व्यावहारिक होने की आवश्यकता है। समय के साथ हमें अपनी कार्यसंस्तुतियों में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईसीयू का निर्माण पूर्ण होते ही उसे तत्काल जनता की सेवा में प्रारंभ कर देना चाहिए। ऐसा न हो कि उद्घाटन की औपचारिकताओं के कारण तैयार आईसीयू होते हुए भी कोई महत्वपूर्ण जीवन संकट में पड़ जाए क्योंकि तैयार होते ही यह जनता की स्वत: संपत्ति है। सांसद बलूनी ने कहा कि संतोषजनक समय में आईसीयू सेंटर का निर्माण पूर्ण हुआ है। इनका कुशल संचालन हो और अपेक्षित मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर जनता को सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है़ दुर्गम क्षेत्रों में आईसीयू सेंटर गंभीर रोगियों के लिए वरदान साबित होंगे।

यह भी पढ़ें : अब हल्द्वानी ऋषिकेश में इस पहल के लिए अनिल बलूनी को तारीफें मिलनी तय

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 फरवरी 2019 । राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के नजदीक सांसद निधि व अन्य संस्थाओं के सहयोग से आरोग्य सदनों का निर्माण कराएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बनने वाले इन आरोग्य सदनों से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले गरीब रोगियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

बलूनी ने मंगलवार को इस संबंध में देहरादून और नैनीताल के जिलाधिकारियों व ऋषिकेश और हल्द्वानी के मेयरों से चर्चा कर आरोग्य सदनों के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बलूनी ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों से आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को उपचार के अलावा भोजन, परिवहन और प्रवास में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। अस्पताल के निकट बनने वाले आरोग्य सदन उनका परिवहन एवं प्रवास खर्चा बचाएंगे। साथ ही उन्हें कम लागत पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन का भी निर्माण कराया जाएगा। बलूनी ने कहा कि प्रथम चरण में इन सदनों में 100 से अधिक व्यक्तियों के रुकने के लिए कक्षों के साथ-साथ दो डोरमेट्री हॉल (पुरुष-महिला) और कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जल्द कुमाऊं-उत्तराखंड को एक बड़ी खुशखबरी सुनाने वाले हैं बलूनी

बलूनी ने मांगा उत्तराखण्ड के लिये सम्पूर्ण स्वास्थ्य कवच
नैनीताल, 24 नवंबर 2018। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के संपूर्ण समाधान के लिए एक विस्तृत फार्मूला प्रस्तुत किया है। हाल ही में अपनी हल्द्वानी में हुई पत्रकार वार्ता में बलूनी ने कहा था कि वह उत्तराखंड की स्वास्थ्य समस्याओं के बड़े समाधान के विषय में होमवर्क कर रहे हैं ताकि राज्य की जनता को प्रदेश में ही उपचार सुलभ हो सके और नागरिकों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। इस सम्बन्ध में उन्होने आज एक पत्र प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को लिखा है व शीघ्र ही  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी से भेंट करेंगे और  स्वास्थ्य मंत्री  जे पी नड्डा जी से इस विषय में चर्चा करेंगे।
उन्होंने इस विषय पर विस्तृत अध्ययन करके एक ब्लूप्रिंट पत्र के माध्यम से  प्रधानमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिनों में उनके प्रस्ताव पर प्रदेशवासियों को सुखद समाचार प्राप्त होगा। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  का उत्तराखंड से भावात्मक संबंध है, वे देश के ऐसे पहले यशस्वी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सर्वाधिक बार उत्तराखंड की यात्राएं की हैं और उत्तराखंड की सम्पूर्ण समस्याओं से अवगत हैं। “अटल जी ने बनाया है, मोदी जी संवारेंगे” के मन्त्र के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के विकास के लिए अनवरत सेवारत है।
श्री बलूनी ने कहा अटल जी द्वारा प्रदान ऋषिकेश एम्स अब प्रभावी रूप से सेवाएं देने लगा है, किंतु उत्तराखंड राज्य की जनता को संपूर्ण उपचार देने हेतु पर्याप्त नहीं है। श्री बलूनी ने प्रधानमंत्री जी को संबोधित पत्र में कहा है कि ऋषिकेश एम्स का एक अतिरिक्त परिसर कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में स्थापित किया जाए। इसके साथ ही श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा में एक-एक मेडिकल पीजीआई की स्थापना की जाए। इन चार संस्थानों की स्थापना के बाद उत्तराखंड की जनता को उच्च कोटि का उपचार प्राप्त होगा और राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि में एक ऐतिहासिक कदम होगा और राज्य के लिए वरदान साबित होगा।
सांसद बलूनी ने उम्मीद जताई कि माननीय प्रधानमंत्री जी जिनका उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह है, वह राज्य की जनता को निःसन्देह यह सौगात देंगे। उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ सामरिक प्रांत है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु सरकार कृत संकल्प है, किंतु इसके संपूर्ण समाधान के लिए बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : भावी मुख्यमंत्री के तौर पर जंचता-जमता जा रहा है यह नेता, इस अभूतपूर्व ऐलान से विरोधी भी बने प्रशंसक

नवीन जोशी, नैनीताल, 22 सितंबर 2018। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने फिर एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए उत्तराखंड राज्य के एक गैर-आबाद निर्जन ‘घोस्ट विलेज’ यानी भुतहा गांव कहे जा रहे पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के दूरस्थ गांव बौर को गोद लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस गांव को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है, इसके बाद अन्य ऐसे गैर-आबाद गांवों को भी इसी मॉडल पर आबाद करने के प्रयास किये जायेंगे। इस गाँव को पुनर्जीवित करने के लिए मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा जाएगा ताकि यह गांव पुनर्जीवित होकर अपने पूर्व के स्वरूप में आबाद हो सके। इस संबंध में शीघ्र ही इस गांव के प्रवासियों के साथ बैठक की जायेगी।

यह भी पढ़ें : 11वीं सदी में चढ़े, 19वीं में उतरने लगे, 21वीं में खाली ही कर दिए पहाड़

तीन करोड़ प्रवासी उत्तराखंडियों की ‘घर वापसी’ कराएगा आरएसएस !

उनकी इस ‘रिवर्स माइग्रेशन’ की पहल पर विपक्ष की ओर से पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से प्रतिक्रिया काफी कुछ कहने वाली है। हरीश रावत ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वह बलूनी की पहलों से घबरायंे नहीं वरन प्रतिस्पर्धा करें। इससे साफ होता है कि अपनी पहलों से बलूनी विपक्ष के बड़े नेताओं का भी ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे हैं। वहीं यह भी दिखाई दे रहा है उनकी पार्टी-भाजपा के लोग अभी भी उन्हें अधिक महत्व देने से बच रहे हैं। पिछले दिनों उनकी पहल पर नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाने पर राज्य के उनकी पार्टी के नेताओं में रही श्रेय लेने की होड़ पर स्वयं केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल को सफाई देनी पड़ी थी।
बलूनी की गैर-आबाद ग्रामों के पुनर्जीवन की कार्ययोजना के तहत वे उत्तराखण्ड के प्रवासी परिवारों-संगठनों के बीच जाकर संवाद करेंगे। उत्तराखंड के लाखों प्रवासी जो कि दिल्ली, लखनऊ, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर, जयपुर, मुंबई आदि शहरों में जाकर बस गए हैं, उन सबसे चर्चा कर गांव के पुनर्जीवन हेतु अनुरोध किया जाएगा और उनकी मांगों के निराकरण हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रवासियों से संवाद अभियान के माध्यम से उत्तराखंड के कौथीग (मेले), ऋतुपर्व और पारंपरिक आयोजनों को पुनः पुनर्जीवित करने के लिए संपर्क किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि इस तरह की मुहिम की घोषणा पूर्व में आरएसएस के द्वारा भी की गयी थी, जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्ष में एक बार अपने गांव आने का आह्वान करने की बात कही गयी थी। लेकिन योजना कहीं धरातल पर उतरी हो, इसकी जानकारी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बलूनी इससे पूर्व पौड़ी जिले के धूमाकोट-नैनीडांडा में बीती 4 जुलाई 2018 को हुई 48 यात्रियों की जान लेने वाली भीषण बस दुर्घटना के बाद अपने छह वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ष 2-3 कर उत्तराखंड के हर जिले में 18 आईसीयू बनाने की घोषणा करके भी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा वे राज्य में सेना के अस्पतालों में स्थानीय लोगों को भी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में केंद्रीय संस्थान स्थापित करने की पहलों के साथ भी लगातार अपना सियासी कद बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह भी विदित हो कि 2017 में उत्तराखंड के विस चुनावों के बाद उनका नाम भी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुखता से सियासी हलकों में चला था, लेकिन तब तक जनता से सीधे तौर पर न जुड़े होने की कमी उनकी राह में आढ़े आ गयी थी। लेकिन राज्य सभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद से वे लगातार जनता के दिलों पर छाते जा रहे हैं। यह कहना भी गलत न होगा कि पूर्व रास सांसद तरुण विजय के बाद वे एक रास सांसद की क्षमताओं का जनता को अहसास कराने में सफल रहे हैं। ऐसे में वे भविष्य में राज्य के मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में गिने जाएं और मुख्यमंत्री बन जाएं तो आश्चर्य न होगा।

यह भी पढ़ें : सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड की सुविधाविहीन जनता को मिलेगी यह बड़ी सौगात

    • खुशखबरी : सेना के डॉक्टर सूबे में आम लोगों का इलाज भी करेंगे 
    • केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी सैद्धांतिक सहमति 
  • सांसद अनिल बलूनी के अनुरोध पर मिली प्रदेश को Anil Baluniसौगात 

देहरादून, 15 सितंबर 2018 । डॉक्टरों की कमी की समस्या झेल रहे उत्तराखंड के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के छावनी क्षेत्रों में तैनात सेना के डॉक्टर अब आम लोगों का इलाज भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की जनता के लिए स्वास्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 25 अगस्त 2018 को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा भी दिलाया था। इसके अलावा वे हाल में संसद में उत्तराखंड के लिए विशेष राहत पैकेज और एनडीआरएफ की स्थाई यूनिट स्थापित करने की मांग भी उठा चुके हैं।

शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में उन्होंने उत्तराखंड के सामान्य नागरिकों को भी सेना के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के लिए अनुरोध किया, जिस पर रक्षा मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी है। यह फैसला पर्वतीय जनता की स्वास्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा। सांसद बलूनी की रक्षा मंत्री के साथ उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में भेंट हुई। बैठक में उत्तराखंड के उन सैन्य क्षेत्रों (छावनियों) में, जहां सेना के चिकित्सक उपलब्ध हैं, उनके द्वारा राज्य के सामान्य नागरिकों को भी चिकित्सकीय सहायता मिले, इस विषय पर रक्षा मंत्री से भेंट की तथा दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्य की सुविा प्रदान करने पर र्चचा हुई। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि रक्षा मंत्री ने राज्य के पलायन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं उत्तराखंड की परिस्थितियों से अवगत हैं और स्वास्य, शिक्षा तथा रोजगार के लिए निरंतर राज्य से पलायन के कारण चिंतित हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमांतवासियों के लिए स्वास्य की सुविधा प्राथमिक रूप से मिलनी चाहिए। इसके कार्यान्वयन के लिए सेना के संबंधित कमान से र्चचा करेंगी। सांसद बलूनी ने कहा कि सेना के देहरादून, रुड़की, लैंसडाउन, हर्षिल, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व धारचूला में सैन्य क्षमता के आधार पर मिलिट्री हॉस्पिटल, फील्ड हॉस्पिटल, सेक्शन हस्पिटल और जनरल हॉस्पिटल कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर आईसीएचएस क्लीनिक कार्य कर रही हैं। रक्षा मंत्री जी से अनुरोध किया गया कि केवल प्राथमिक उपचार, औषाि और मरहम पट्टी स्तर की क्लीनिक जो आम नागरिकों के लिए कुछ घंटे दैनिक रूप से सेवा दें ताकि नागरिकों को स्वास्य के क्षेत्र में बड़ी राहत मिल सके।

अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों को लेकर आज केंद्रीय गृहमंत्री से मिलेंगे बलूनी

देहरादून। अर्धसैनिक बलों के चिकित्सकों से भी प्रदेश की आम जनता का इलाज मिल सके इस बाबत राज्य सभा अनिल बलूनी का रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट का समय तय हुआ है। सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में सेना के साथ-साथ आईटीबीपी, एसएसबी और सीआरपीएफ की बटालियनें भी हैं, इस संबंध में वह रविवाव को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और गृहमंत्री से अपील करेंगे कि वह अर्धसैन्य बलों के चिकित्सकों के माध्यम से भी स्थानीय नागरिकों को मेडिकल सुविधा देने की कृपा करें।

Read more