-घर के पास ही बकरियां चराने गया था, बेतालघाट विकासखंड के गांव बुंगा में हुई घटना
नवीन समाचार, नैनीताल, 21 जुलाई 2024 (Father of 3 Daughters died after hit by Debris) । नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकास खंड में एक व्यक्ति की बरसात के मौसम में दैवीय आपदा से मौत हो गयी है। 47 वर्षीय मृतक नंदन सिंह पुत्र लक्षम सिंह बुंगा गांव का निवासी था और अपने घर के पास ही पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मृत्यु हो गयी। इसके साथ इस वर्ष नैनीताल जनपद में दैवीय आपदा से मरने वालों की संख्या 3 पर पहुंच गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नंदन सिंह गांव में ही अपने घर से करीब 200-300 मीटर दूर बकरियां चराने के लिये गया था। नंदन सिंह कान से कम सुनता था। इस कारण जब पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा तो आसपास मौजूद अन्य लोग तो जान बचाकर भाग गये लेकिन नंदर उनके पुकारे जाने का शोर भी नहीं सुन पाया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतक 3 बेटियों का पिता है, उसका कोई बेटा नहीं है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सोंप दिया गया है।
भारी वर्षा के ‘रेड अलर्ट’ के बीच नहीं गिरी बारिश की एक बूंद भी (Father of 3 Daughters died after hit by Debris)
नैनीताल। मौसम विभाग ने 21 व 22 जुलाई को नैनीताल जनपद में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया था। इस कारण आज जनपद के आंगनबाड़ी से लेकर 12वी कक्षा तक के समस्त विद्यालय भी बंद रहे। लेकिन आज 22 जुलाई को जिला मुख्यालय सहित जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।
जबकि इससे पहले भी बीते 24 घंटों में यानी 21 जुलाई को नैनीताल जनपद में सर्वाधिक 15.3 मिमी बारिश मुक्तेश्वर में, 12 मिमी हल्द्वानी-काठगोदाम में, रामनगर व बेतालघाट में शून्य, कालाढुंगी में 1 मिमी तथा नैनीताल सहित अन्य तहसील क्षेत्रों में भी 5 मिमी से कम बारिश हुई है। इन स्थितियों में नैनीताल जनपद की एक भी सड़क दैवीय आपदा के कारण बंद भी नहीं है। (Father of 3 Daughters died after hit by Debris)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Father of 3 Daughters died after hit by Debris, Aapda, Maut, Nainital, Betalghat, Debris, Malba, Patthar girne se Maut, Death, Father of 3 daughters died,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













