नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 जून 2023। (Fine on Pressure and Multy ton Horn) प्रेशर हार्न व मल्टी टोन हार्न बेचने पर विक्रेताओं पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगेगा। सोमवार को प्रशासन एवं व्यापार मंडल व वाहनों के स्पेयर पार्ट विक्रेताओं के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में हुई बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए व्यापारियों को चेताया।
एआरटीओ विमल पांडे, एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट व सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने व्यापारियों की बैठक लेते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 182 ए के अंतर्गत प्रेशर हॉर्न या वाहनों में लगने वाले अन्य ध्वनि प्रदूषण यंत्र यथा मॉडिफाइड साइलेंसर आदि की बिक्री करने तथा दुकान पर ऐसे उत्पाद बिक्री हेतु रखे जाने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाए जाने के कानूनी प्रावधान है।
चेताया कि शीघ्र ही इस संबंध में छापेमारी की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। लिहाजा व्यापारियों को सचेत किया गया है कि वे ऐसी प्रतिबंधित सामग्री न बेचें। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल, देवभूमि व्यार मंडल के अध्यक्ष गोविंद बगडवाल, जीप कार मोटर एसोसिएशन के अध्यक्ष टोनी हरियाल, हरजीत चड्ढा, दया किशन शर्मा, पंकज वोहरा व चंद्र शेखर पांडे आदि मौजूद रहे। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- भीमताल मारपीट मामले में तीन आरोपितों की जमानत खारिज, गंभीर रूप से घायल पीड़ित अब भी कोमा में
- पुलिसकर्मी के रूप से की गई डकैती का खुलासा, 25-28 वर्षीय दो आरोपित गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे और 66 हजार रुपये बरामद
- 10 इंच का पिज्जा मंगाया, मिला 7 इंच का; 505 रुपये के पिज्जा पर 10,520 रुपये का जुर्माना
- गड्ढों को भरने का काम शुरू, बढ़ती मारपीट की घटनाओं पर सख्ती, होटल एसोसिएशन ने दी आर्थिक सहायता, टैक्सीयों के चालान, मुख्यमंत्री को नंदा देवी महोत्सव का निमंत्रण, गिर्दा और भैया की स्मृति में प्रदर्शनी, पौधरोपण, मेनू कैंप, सड़क निर्माण का आश्वासन अतिक्रमण हटाया
- नैनीताल : संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त
- उत्तराखंड में घटती प्रजनन दर के बीच बदल रहा मातृत्व का समय, युवतियाँ अपना रहीं अंडाणु सुरक्षित रखवाने के तरीके, साथ ही समझिए दुनिया के जनसांख्यिकीय संकट तक पूरी तस्वीर
- रुड़की कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, नौ बाइक सवार गिरे, तीन युवकों की मौत, छह घायल; एक की हालत गंभीर
- हिमालय में मिली मुस्कुराते इंसानी चेहरे और 32 रंग-रूप वाली अनोखी ‘स्माइली’ मकड़ी
- आए दोपहिया वाहन चलाने के लिए DL के नए नियम, गियर वाली बाइक नहीं चला पाएंगे बिना गियर वाले दोपहिया की श्रेणी का लाइसेंस रखने वाले
- शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार को लेकर मायके-ससुराल पक्ष आमने-सामने
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
