शादीशुदा हिंदू महिला को भारी पड़ा दो मुस्लिम भाइयों पर भरोसा करना, अस्मत गँवाकर चुकानी पड़ी कीमत (Hindu mahila se muslim yuvkon ne kiya dushkarm)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 5 जून 2023। (Hindu mahila se muslim yuvkon ne kiya dushkarm) उत्तराखंड में लगातार हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा नाम-धर्म बदलकर या अन्य प्रपंचों से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी की एक 23 वर्षीय युवती को दो मुस्लिम भाइयों पर भरोसा करने की कीमत अपनी अस्मत गंवाकर चुकानी पड़ी है। आरोप है दोनों भाई उसे धोखे से एक गेस्ट हाउस में ले गए और वहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म किया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 

doosare dharm muslim love jihad yuvtiमामले में एक 23 वर्षीय शादीशुदा युवती ने सोमवार को पटेल नगर कोतवाली तहरीर दी। बताया कि बीती 28 अप्रैल को उसके परिचित कैफ नाम के व्यक्ति ने उसकी मुलाकात अपने भाई आसिफ से घंटाघर के पास कराई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा। इसी बीच आसिफ को पता चला कि युवती का पति देहरादून में नहीं है तो उसने फायदा उठाकर 2 जून को उसे बल्लूपुर चौक पर बुलाया। यहां से वह युवती को गाड़ी में बैठाकर शिमला बाइपास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया।

महिला का आरोप है कि गेस्ट हाउस में पहले से आसिफ का भाई भी मौजूद था। यहां आरोपितों ने युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसने इसका विरोध किया तो कैफ ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि उस पर अपने पति से तलाक देने का दबाव भी बनाया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विरोधियों को फँसाने को मकान का ताला तोड़कर नाबालिग किशोरी के पैर रस्सी से बांधे और बिना कपड़े...

सीओ सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़िता से होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504, 506 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply