कुमाऊं विवि और ईडीआईआई साथ आए, मिशन ग्रीन का शुभारंभ, उमड़े सैलानी, ट्रेड्स कप हॉकी, वारंटी गिरफ्तार, विमला को मिली जिम्मेदारी व राज्यपाल ने की नंदा देवी मंदिर में पूजा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

कुमाऊं विश्वविद्यालय और ईडीआईआई ने उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर किया मंथन

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2026 (Nainital Latest News 6 June 2026)। नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) और उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (Entrepreneurship Development Institute of India-EDII) के बीच उत्तराखंड में उद्यमिता एवं नवाचार संस्कृति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बैठक आयोजित हुई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत (Prof Diwan S Rawat) तथा ईडीआईआई के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला (Dr Sunil Shukla) के बीच हुई बैठक में विद्यार्थियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप गतिविधियों और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।

Nainital Latest News 6 June 2026बैठक में विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक ज्ञान, कृषि एवं खाद्य संसाधनों पर आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय खाद्य उत्पादों के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India-FSSAI) की प्रमाणन प्रक्रिया को सुगम बनाने पर सहमति बनी।

प्रो. दीवान एस रावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (National Education Policy-2020) के अनुरूप विश्वविद्यालय युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. सुनील शुक्ला ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, उद्योग संपर्क तथा उद्यम स्थापना में सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में देवभूमि उद्यमिता योजना (Devbhoomi Entrepreneurship Scheme) की प्रगति की भी समीक्षा की गयी तथा विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने, स्टार्टअप को बाजार उपलब्ध कराने और शिक्षा के साथ उद्यमिता को प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए संयुक्त प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। दोनों संस्थानों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग उत्तराखंड में नवाचार आधारित मजबूत उद्यमिता पारितंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन-2026 का शुभारंभ

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 939370819नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर (DSB Campus) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of Botany) में मिशन ग्रीन-2026 (Mission Green-2026) कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) में कार्यरत डॉ. गीता पालीवाल (Dr Geeta Paliwal) ने पौधा रोपित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण और उनकी सुरक्षा मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है, क्योंकि वृक्ष ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी (Prof Lalit Tiwari) ने कहा कि विभाग पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के उपरांत मिशन ग्रीन कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान अखरोट के एक बड़े पौधे को गमले से निकालकर भूमि में रोपित किया गया। डॉ. गीता पालीवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न और पौधों के फ्लायर भेंट किये गये। इस अवसर पर डॉ. प्रभा पंत (Dr Prabha Pant), डॉ. हिमानी कार्की (Dr Himani Karki), डॉ. हेम जोशी (Dr Hem Joshi), डॉ. नवीन पांडे (Dr Naveen Pandey), शीतल कोरंगा (Sheetal Koranga), विशाल बिष्ट (Vishal Bisht) और लीला (Leela) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कवि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: मुख्यमंत्री

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 2135323014मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कवि केवल शब्दों के सृजनकर्ता नहीं होते, बल्कि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं। उनकी रचनाएं समाज को दिशा देने, जनचेतना जागृत करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि स्वतंत्रता आंदोलन में कवियों और साहित्यकारों की रचनाओं ने लोगों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। कालाढूंगी तहसील के धनपुर धमोला स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट में ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन ‘अभिव्यंजना 5.0’ में पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिवेश का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है तथा हिमालय की गोद में बसे इस प्रदेश ने अनेक साहित्यकार, कवि और लोकचिंतक दिए हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने सुमित्रानंदन पंत, चंद्रकुंवर बर्त्वाल, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’, शैलेश मटियानी, गौरा पंत ‘शिवानी’ और मोहन उप्रेती के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की साहित्यिक परंपरा आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर और डॉ. हरिओम पंवार सहित विभिन्न साहित्यकारों की रचनात्मक भूमिका की सराहना की तथा समाज और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कवियों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, डॉ. कुमार विश्वास, पद्मश्री अशोक चक्रधर, डॉ. हरिओम पंवार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवि, साहित्यकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पर्यटन सत्र ने पकड़ी रफ्तार, नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़

ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र के दौरान नैनीताल में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक नगर पहुंचे और सुहावने मौसम के बीच नैनी झील (Naini Lake), माल रोड (Mall Road) तथा अन्य पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। नगर के अधिकांश होटल पूर्ण रूप से भरे रहे तथा आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नैनी झील में नौकायन के लिए दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रही। प्राणी उद्यान (Zoo) में 1,500 से अधिक, केव गार्डन (Cave Garden) में लगभग 650 तथा रोपवे (Ropeway) में करीब 600 पर्यटकों ने भ्रमण किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन समारोह से लेकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प तक, नैनीताल में शिक्षा और प्रकृति का अनूठा संगम

शनिवार को 2,000 से अधिक पर्यटक वाहन नगर में पहुंचे, जिसके चलते सभी पार्किंग स्थल भर गये और पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए लंबे समय तक स्थान तलाशना पड़ा। हल्द्वानी (Haldwani), कालाढूंगी (Kaladhungi) और भवाली (Bhowali) मार्ग पर यातायात दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। कैंची धाम (Kainchi Dham) से लौटने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कारण भवाली मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के अनुसार वर्तमान सत्र उनके लिए उत्साहजनक बना हुआ है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रानीखेत और अल्मोड़ा इलेवन की शानदार जीत

df0349ce110b69f03b4def8012ae4970 652447521नैनीताल के डीएसए मैदान (DSA Ground) में लगातार 100वें वर्ष में आयोजित ऐतिहासिक अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 (All India Trades Cup Hockey Tournament-2026) के अंतर्गत शनिवार को खेले गये मुकाबलों में रानीखेत इलेवन (Ranikhet Eleven) और अल्मोड़ा इलेवन (Almora Eleven) ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में रानीखेत इलेवन ने शादे सोसायटी बरेली (Shade Society Bareilly) को 5-2 से पराजित किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, लेकिन बाद में रानीखेत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। रानीखेत की ओर से ललित (Lalit) ने दो, दीपक (Deepak) ने दो और हर्षित (Harshit) ने एक गोल किया।

दूसरे मुकाबले में अल्मोड़ा इलेवन ने डीएससी कॉलेज अलीगढ़ (DSC College Aligarh) को 3-0 से पराजित किया। अल्मोड़ा की ओर से संजय रावत (Sanjay Rawat), गणेश (Ganesh) और अजय (Ajay) ने एक-एक गोल किया।

मुकाबलों में अनुराग (Anurag), मोहित (Mohit), मनीष द्विवेदी (Manish Dwivedi) और विजय फर्त्याल (Vijay Fartyal) ने अंपायर की भूमिका निभायी जबकि मनोज चौहान (Manoj Chauhan) ने उद्घोषणा की। तकनीकी समिति में रोहित साह (Rohit Sah), राजेश साह (Rajesh Sah), दीपक साह (Deepak Sah), ललित साह (Lalit Sah), कैलाश बोरा (Kailash Bora) और संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) शामिल रहे।


ऑपरेशन प्रहार के तहत असलहा अधिनियम के अभियोग में वारंटी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr Manjunath TC) के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार (Operation Prahar) के अंतर्गत असलहा अधिनियम (Arms Act) के एक अभियोग में वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जगदीश चंद्र (Jagdish Chandra) के निर्देशन तथा भवाली के क्षेत्राधिकारी रवीकांत सैमवाल (Ravikant Semwal) के पर्यवेक्षण में बेतालघाट (Betalghat) के थानाध्यक्ष विजय नेगी (Vijay Negi) के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट (First Additional Judicial Magistrate), नैनीताल द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में दीपक जलाल (Deepak Jalal) निवासी धनियाकोट तल्लाकोट (Dhaniyakot Tallakot) को उसके निवास स्थान के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


विमला अधिकारी उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य नामित

Nainital Latest News 6 June 2026उत्तराखंड शासन (Government of Uttarakhand) ने महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नैनीताल निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी (Vimla Adhikari) को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग (Uttarakhand State Women Commission) का सदस्य नामित किया है।

मंत्रिपरिषद अनुभाग (Cabinet Section) की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति पर नैनीताल में प्रसन्नता व्यक्त की गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी : 16 साल की बिन माँ की नाबालिग बेटी बनी मां, पेट दर्द पर चिकित्सालय पहुंची, बच्चे को दिया जन्म, पोक्सो में अभियोग दर्ज

विभिन्न सामाजिक और महिला कल्याण गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए इसे महिला हितों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), केपी काला (KP Kala), पवन जोशी (Pawan Joshi), प्रियांशु (Priyanshu), जितेंद्र पांडे (Jitendra Pandey) सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


मुनस्यारी में राज्यपाल ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पर्यटन गतिविधियों का लिया जायजा

Nainital Latest News 6 June 2026उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Lt Gen Gurmit Singh Retd) ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी (Munsiyari) भ्रमण के दौरान शनिवार को नंदा देवी मंदिर (Nanda Devi Temple) में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर तथा आसपास विकसित पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया। जिला प्रशासन ने उन्हें मिलम (Milam), खलिया टॉप (Khaliya Top), बिर्थी (Birthi) और पंचाचूली (Panchachuli) सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने विभिन्न विभागों और स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और ब्रांडिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का प्रभावी विपणन ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के साथ क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सहायक है।

इसके उपरांत उन्होंने वर्ष 2023 में ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ का सम्मान प्राप्त करने वाली सरमोली ग्राम पंचायत (Sarmoli Gram Panchayat) का भ्रमण किया और वहां संचालित सामुदायिक पर्यटन एवं होमस्टे (Homestay) मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय आजीविका का अनूठा संगम देखने को मिलता है तथा यह मॉडल युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 6 June 2026) :

Nainital Latest News 6 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Pithoragarh News, Education News, Tourism News, Sports News, Women Empowerment News, Police News, Entrepreneurship News, Environment News, Kumaun University Entrepreneurship Development Program Uttarakhand, Mission Green Environmental Awareness Campaign Nainital, Nainital Tourism Season Visitor Growth Update, All India Trades Cup Hockey Tournament Nainital, Operation Prahar Police Action Nainital District, Uttarakhand State Women Commission New Member Appointment, Governor Visit Munsiyari Tourism Development Initiative, Youth Startup And Innovation Ecosystem Uttarakhand, Sustainable Tourism And Homestay Model Munsiyari, Local Employment And Entrepreneurship Opportunities Uttarakhand, #UttarakhandNews #NainitalNews #PithoragarhNews #KumaunUniversity #Entrepreneurship #StartupIndia #MissionGreen #EnvironmentProtection #NainitalTourism #HockeyTournament #OperationPrahar #UttarakhandPolice #WomenEmpowerment #StateWomenCommission #GovernorVisit #Munsiyari #HomestayTourism #YouthEmployment #Innovation #LocalDevelopment

Leave a Reply