पोकलैंड मशीन से सिर कुचलकर युवक की हत्या, चालक फरार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

विवाह समारोह से लौटते समय सतपुली क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना (Young Man Killed by Pokeland machine in Satpuli)

नवीन समाचार, कोटद्वार, 8 जून 2025। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के सतपुली थाना क्षेत्र में एक युवक की पोकलैंड मशीन से सिर कुचलकर हत्या किये जाने की हृदयविदारक घटना सामने आयी है। बताया गया है कि 26 वर्षीय युवक एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तभी सड़क के चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलैंड मशीन के चालक ने अचानक उस पर अज्ञात कारणें से मशीन के अगले हिस्से से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद आरोपित चालक फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश जारी है। इस मामले में निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। देखें संबंधित वीडिओ :

घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोसिन डाडामंडी गांव निवासी 26 वर्षीय सुमन देवरानी शनिवार रात्रि  विवाह समारोह से लौट रहा था। इस दौरान सतपुली-गुमखाल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलैंड मशीन के चालक ने अचानक मशीन के अगले हिस्से से उस पर वार कर दिया। यह वार सिर पर इतना जबर्दस्त था कि सुमन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपित चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

फोटोग्राफर का कार्य करता था

उत्तराखंड : यहां पोकलैंड मशीन से युवक की निर्मम हत्या - Khabar Pahadमृतक युवक सतपुली में फोटोग्राफर का कार्य करता था और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय था। उसकी हत्या की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय पहुंच गये और शव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत किया तथा जाम खुलवाया।

 कंपनी पर भी गंभीर सवाल  (Young Man Killed by Pokeland machine in Satpuli)

घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर निर्माण कार्य कर रही श्री कल्याण शिवालिक इंफ्रा कंपनी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, और मजदूरों की कोई निगरानी नहीं होती।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या के कारणों की तह तक पहुंचने और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। (Young Man Killed by Pokeland machine in Satpuli)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Young Man Killed by Pokeland machine in Satpuli, Pauri News, Kotdwar News, Satpuli News, Hatya | Murder, Pauri Garhwal Murder, Kotdwar Crime News, Pauri Pokeland Incident, Suman Devrani Murder, Kotdwar Breaking News, Pauri Crime Scene, Uttarakhand Road Construction Crime, Pokeland Machine Death, Suman Devrani News, Kotdwar Satpuli News, Uttarakhand Youth Murder, Construction Worker Crime, Pokeland Driver Kills Man, Satpuli Goomkhal Road, Uttarakhand Homicide Case, Kotdwar Latest Update, Pauri Infra Company Murder, Shree Kalyan Shivalik Infra Crime, Uttarakhand Shocking Crime, Kotdwar Youth Death, A young man was killed by crushing his head with a Pokeland machine, Driver Absconded,)