मृतक के वाहन से हुई मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी, नैनीताल पुलिस ने उवेश और सैफ को किया गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 6 मार्च 2026 (Phone-Gold Ring stolen from Deceased)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने का मानवता को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। इस प्रकरण का अनावरण करते हुए नैनीताल पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr Manjunath TC) के निर्देशन में हल्द्वानी (Haldwani) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है।

शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया अभियोग

(Phone-Gold Ring Stolen From Deceasedनैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली रोड हल्द्वानी (Bareilly Road Haldwani) निवासी गोपाल सिंह बिष्ट (Gopal Singh Bisht) ने 3 मार्च को कोतवाली हल्द्वानी (Kotwali Haldwani) में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 305बी के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच प्रारम्भ की।

पुलिस टीम गठित कर की गई जांच

घटना के अनावरण के लिए हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyial), क्षेत्राधिकारी अमित कुमार (Amit Kumar) के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता (Vijay Singh Mehta) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 5 मार्च को दो आरोपितों को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपितों को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में गौजाजाली (Gaujajali) निवासी उवेश उर्फ मुन्ना (Uvesh alias Munna) पुत्र साहिद मलिक (Sahid Malik) और इन्द्रानगर (Indranagar) निवासी सैफ अली (Saif Ali) पुत्र खुर्शीद अहमद (Khursheed Ahmad) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 315 और 3(5) की वृद्धि भी की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रवींद्र राणा (Ravindra Rana), आरक्षी अनिल जौहरी (Anil Johri) और आरक्षी दिनेश नगरकोटी (Dinesh NagarKoti) शामिल रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Phone-Gold Ring stolen from Deceased) :

Phone-Gold Ring stolen from Deceased, Mobile And Gold Ring Theft Case Haldwani Police Arrest, Nainital Crime News Stolen Mobile Recovery Case, Bharatiya Nyaya Sanhita Theft Case Investigation Uttarakhand, Haldwani Police Crime Detection CCTV Evidence Case, Uttarakhand Police Action Against Theft Accused, Nainital District Crime Investigation Report, Vehicle Theft Related Crime Case Uttarakhand, Law And Order Policing Action Haldwani City, Criminal Arrest And Recovery Operation Uttarakhand, Police Investigation Procedure Theft Case India,  #LawAndOrder #CrimeInvestigation #PoliceAction #JusticeSystem #PublicSafety

Leave a Reply