-इंटरमीडिएट उत्तीर्णों के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया 24 जून तक
नवीन समाचार, नैनीताल, 5 जून 2023। (admission process in Uttarakhand state universities) कुमाऊँ विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट के माध्यम से होंगे। विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट यूकेएडमिशन समर्थ डॉट एसी डॉट इन (https://ukadmission.samarth.ac.in/) के माध्यम से प्रारंभ हो गयी है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से 50 रुपए ऑनलाईन पंजीकरण शुल्क जमा करके वेबसाईट में लॉग-इन करके पंजीकरण आवेदन पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न बोर्डों के द्वारा इंटरमीडिए बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न स्नातक परम्परागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर सकेंगे।
यह भी बताया कि अभ्यर्थी को प्रत्येक परिसर, महाविद्यालय या संस्थान तथा प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु पृथक-पृथक पंजीकरण आवेदन पत्र भरना होगा, लेकिन अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क केवल एक ही बार जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की बीए, बीएससी व बीकॉम की स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के उपरान्त स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण नहीं करवाया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड शासन की संबंधित वैबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- 19 वर्षीय युवती को जंगल में सामूहिक दुष्कर्म कर झड़ियों में फेंक गए, पुलिस मुठभेड़ के बाद फिर की भागने की कोशिश और…
- उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! नैनीताल में बहने लगे दो लोग, VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर, जानें प्रदेश भर में कैसा है मौसम?
- डीजे पर नृत्य को लेकर विवाद के बाद युवती की हत्या! हरिद्वार पुलिस ने 20 दिन बाद एक हत्यारोपित को किया गिरफ्तार; शव की तलाश जारी
- पेट्रोल पंप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी उपचार पर ब्रेक, नंदा देवी महोत्सव, मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉकिंग ज़ोन’, परीक्षा परिणाम, वरिष्ठ महिला का निधन, पौधरोपण व फुटबाल प्रतियोगिताएं
- उत्तराखंड में बारिश से व्यापक नुकसान : चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त, चीन सीमा का संपर्क प्रभावित, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन! मंडल अध्यक्ष हटाई गईं, और गिरेगी कई नेताओं पर गाज?
- अपराजिता, जो हर रोग को पराजित कर सकता है, जानिए किन रोगों में होता है लाभदायक, साथ ही वायरल दावों की सच्चाई तथा वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
- कार से महंगा बिका वीआईपी नंबर! हरिद्वार में एक नंबर के लिए लगी कार की कीमत से अधिक की बोली, जानें देश में अब तक बिके सर्वाधिक महंगे नंबर
- नैनीताल में एक बाइक पर पांच युवकों का स्टंट-8500 का चालान, जान से मारने की धमकी और घर पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- कुमाऊं मंडल का अद्भुद ‘पाताल लोक’, जहां होते हैं 33 कोटि देवताओं के दर्शन, यहीं रखा गया था भगवान गणेश का सिर कटने के बाद धड़….
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।