नवीन समाचार, देहरादून, 5 जून 2023। (Hindu mahila se muslim yuvkon ne kiya dushkarm) उत्तराखंड में लगातार हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा नाम-धर्म बदलकर या अन्य प्रपंचों से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी की एक 23 वर्षीय युवती को दो मुस्लिम भाइयों पर भरोसा करने की कीमत अपनी अस्मत गंवाकर चुकानी पड़ी है। आरोप है दोनों भाई उसे धोखे से एक गेस्ट हाउस में ले गए और वहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म किया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में एक 23 वर्षीय शादीशुदा युवती ने सोमवार को पटेल नगर कोतवाली तहरीर दी। बताया कि बीती 28 अप्रैल को उसके परिचित कैफ नाम के व्यक्ति ने उसकी मुलाकात अपने भाई आसिफ से घंटाघर के पास कराई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा। इसी बीच आसिफ को पता चला कि युवती का पति देहरादून में नहीं है तो उसने फायदा उठाकर 2 जून को उसे बल्लूपुर चौक पर बुलाया। यहां से वह युवती को गाड़ी में बैठाकर शिमला बाइपास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया।
महिला का आरोप है कि गेस्ट हाउस में पहले से आसिफ का भाई भी मौजूद था। यहां आरोपितों ने युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसने इसका विरोध किया तो कैफ ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि उस पर अपने पति से तलाक देने का दबाव भी बनाया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़िता से होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की अवस्था में दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504, 506 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- देहरादून में 250 करोड़ रुपये से अधिक के कथित भूमि घोटाले की शिकायत, शासन ने निष्पक्ष जांच के लिए लिखा पत्र
- जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से नैनीताल में शोक, हर कोई स्तब्ध
- नैनीताल में धार्मिक क्रिया-कर्म के दौरान कई लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ा, लोकगीत-सुगम संगीत प्रतियोगिता, युवा खेल सम्मेलन, पर्यटक लौटे और हुई झमाझम बारिश
- हल्द्वानी में लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी कार में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा था 24 साल का मोहासिब, एयरगन सहित फर्जी आईडी-कागजात बरामद
- स्वास्थ्य अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा, 10.38 लाख रुपये की ठगी का आरोप
- छात्र संघ चुनाव के बीच हुड़दंग पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, 2 मुकदमे दर्ज, 9 गिरफ्तार, 20 वाहन सीज
- बाबा नीब करौरी के भतीजे पहुंचे नैनीताल, बताया फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबाजी की असली कहानी पर बनी है या… फिल्म की निर्मात्री भी पहुंचीं कैंची धाम
- पूर्व प्रेमिका ने दी थी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, 5 लाख में तय हुआ था सौदा; फायरिंग के बाद पुलिस ने तीन आरोपित पकड़े, एक फरार
- 12वीं बार निर्विरोध जीत, मंदिर में चोरी करने वाले को छोड़ा, दो जिला बदर, कैंची धाम के लिए नया ट्रैफिक प्लान, खाद्यान्न के लिए गुहार, लोकगीत प्रतियोगिता और झमाझम बारिश
- उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, CEE-2027 पास युवाओं का होगा शारीरिक परीक्षण
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
