-कोतवाल पर लगाया थप्पड़ जड़ने व नो पार्किंग में खड़ी बाइकों के हैंडल तोड़ने का आरोप लगाते हुये किया प्रदर्शन
नवीन समाचार, नैनीताल, 10 अप्रैल 2024 (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में बाइक टैक्सियां जहां युवाओं के लिये रोजगार का नया माध्यम और लोगों के लिये सुविधा बनी हैं, वहीं इनकी वजह से कुछ समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। एक ओर इनकी वजह से मार्ग बाधित हो रहे हैं, वहीं इनकी दरें तय न होने की वजह से कई बार समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं।
बाइकों के हैंडल लॉक तोड़ने व टैक्सी बाइक चालकों को थप्पड़ जड़ने का आरोप (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)
इधर नैनीताल में बुधवार को उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी जब टैक्सी चालकों ने मल्लीताल पुलिस कोतवाली के प्रभारी हरपाल सिंह पर ‘नो पार्किंग’ में खड़ी बाइकों के हैंडल लॉक तोड़ने व टैक्सी बाइक चालकों को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाते हुये कोतवाली में प्रदर्शन किया। (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)
हालांकि वहां कोतवाल ने उन्हें समझाया। उनकी वजह से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उनकी यूनियन की जानकारी ली और उन्हें आगे से कायदे में रहने, सड़क किनारे व्यवस्थित तरीके से खड़े होने, सड़क पर व नो पार्किंग में तथा स्टेट बैंक से चार्टन लॉज की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन न लगाने आदि की ताकीद की तथा भविष्य में बेहतर समन्वय बनाने की बात कही। (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
बाइकों के हैंडल लॉक तोड़ने व टैक्सी बाइक चालकों को थप्पड़ जड़ने का आरोप (Bike taxi drivers created ruckus Police Station)