विधानसभा चुनाव लड़ा नेता गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 2 जून, 2024 (Leader who contested assembly elections arrested)। अल्मोड़ा पुलिस ने इन दिनों विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पिछले वर्ष 2023 के फौजदारी के एक मामले में फरार चल रहे थाना भतरौंज खान के नूना गांव निवासी 31 वर्षीय दीपक करगेती पुत्र चंद्रशेखर करगेती को पुलिस ने भतरौंज खान बाजार से गिरफ्तार किया है।

(Leader who contested assembly elections arrested)बताया गया है कि यह कार्यवाही न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के न्यायालय के आदेश पर भतरौंज खान पुलिस द्वारा की गयी है। यह भी बताया गया कि आरोपित ने पुलिस के आने पर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बलपूर्वक गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय ने जमानत दे दी (Leader who contested assembly elections arrested)

यह भी बताया गया है कि न्यायालय में आरोपित की ओर से जमानत का प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर अभियोजन एवं बचाव पक्ष की बहस के बाद न्यायालय ने आरोपित को 40 हजार रुपये के निजी मुचलके एवं 2 जमानतियों के प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने आरोपित को जमानत दे दी।

यह भी बताया गया है कि आरोपित सत्ताधारी पार्टी के सदस्य रहे हैं और आरोपित ने वर्ष 2022 में यानी पिछले विधानसभा चुनाव में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। (Leader who contested assembly elections arrested)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के बाहर मिला नवजात का भ्रूण, मची सनसनी, जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन और पुलिस

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Leader who contested assembly elections arrested)

Leave a Comment

```php